{"_id":"61d9d97354aa6a7f3d72d4b1","slug":"indecent-photo-and-chat-of-mla-viral-discussions-intensify-in-political-corridors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर : विधायक की अश्लील फोटो और चैट वायरल, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर : विधायक की अश्लील फोटो और चैट वायरल, सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज
Sun, 09 Jan 2022 12:05 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:05 AM IST
सार
वायरल फोटो में विधायक नग्न हालत में दिख रहे हैं। चैट से ऐसा लग रहा है, जैसे कि सामने कोई महिला और युवती से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
सीतापुर जिले के एक विधायक की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो के साथ अश्लील चैट भी वायरल हो रही है। इसको लेकर शनिवार को पूरे दिन जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वायरल फोटो और बातचीत का स्क्रिन शॉट शुक्रवार की देर रात सामने आया। इसके बाद से लोग इस मामले को लेकर अपनी-अपनी क्रिया प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
वायरल फोटो में विधायक नग्न हालत में दिख रहे हैं। चैट से ऐसा लग रहा है, जैसे कि सामने कोई महिला और युवती से बातचीत की जा रही है। हालांकि, फोटो के साथ जो अश्लील चैट वायरल हो रही है, उसमें विधायक की ही ओर से लिखी गईं अश्लील बातें हैं, जबकि सामने वाले की चैट नहीं है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चैट करने के बाद उसने अपनी बातचीत को डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक की अश्लील फोटो और चैट को वायरल किया गया। फोटो और चैट सामने आने के बाद शनिवार को पूरे दिन मामला चर्चा में रहा। सियासी गलियारों में भी इसकी चर्चाएं हो रही हैं। जिन विधायक की फोटो और चैट वायरल हो रही है, वह सत्ता पक्ष के हैं। हालांकि, इस संबंध में विधायक ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि यह विरोधियों की साजिश है। ऐसा करने वाले पर कानूनी कार्रवाई के सवाल पर विधायक बोले कि देखते हैं। बताया जाएगा।
विज्ञापन