{"_id":"61730ba602d8971e20600e49","slug":"increasing-patients-less-beds-sitapur-news-lko601264142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहे मरीज, कम पड़ रहे बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहे मरीज, कम पड़ रहे बेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पांच और बच्चे भर्ती कराए गए हैं। बेडों का हाल बहुत ही खराब है। एक-एक बेड पर दो-दो बच्चे लिटाए जा रहे हैं। वायरल बुखार सहित अन्य बीमारियां लगातार बच्चों को अपनी चपेट में ले रही हैं।
पिसांवा इलाके के मुस्तफाबाद निवासी पुनीत (3) को बुखार आने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। उधर, तालगांव इलाके के रिखौना निवासी नितिन (5), इमलिया सुल्तानपुर इलाके के सिमरहन निवासी अवंतिका (4), टप्पा खजुरिया निवासी अंशू (5), तालगांव इलाके के ऊंचाखेरा निवासी बादल (3) व मिश्रिख के रघुनाथपुर निवासी प्रांशू (7) को बुखार आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं बच्चों की बढ़ती तादाद के चलते चिल्ड्रेन वार्ड के बेड फुल हो गए हैं। एक बेड पर दो-दो बच्चे लिटाए जा रहे हैं। हेमपुर नेरी के प्रांशू (डेढ़ माह) व नवीनगर लहरपुर के नितिन (5) को एक ही बेड पर भर्ती किया गया है। उनके परिवारीजनों का कहना है एक ही बेड पर दो बच्चे भर्ती कर लिए जाने से बहुत ही दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती बच्चों की संख्या बढ़ रही है। फिर भी आने वाले बच्चों का बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है। बेडों की दिक्कत आ रही है।