फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Increased patients of cold diarrhea and anti-allergy

कोल्ड डायरिया व एंटी एलर्जी के बढ़े मरीज

Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Increased patients of cold diarrhea and anti-allergy
पीएचसी पर बैठी चिकित्सका। -संवाद - फोटो : SITAPUR
बुखार व एंटी एलर्जी के आ रहे मरीज
विज्ञापन

शहर के सदर बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर ढाई बजे तक 78 मरीज आए थे। यहां पर अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार व एंटी एलर्जी के आए थे। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय कोल्ड डायरिया व एंटी एलर्जी के अधिक मरीज बढ़ रहे है। दिल की बीमारी के भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
डेढ़ बजे तक 30 ही मरीज आए
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में 1:30 बजे तक 30 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे थे। यह मरीज अपनी दवा लेकर घर चले गए थे। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। एलर्जी व पेट दर्द के अधिक मरीज आ रहे है। ठंड में ऐसे मरीजों की संख्या अचानक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कम ही रही मरीजों की संख्या
शहर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा में दो बजे तक महज 25 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे। अधिकतर दिनों में यहां पर मरीजों की संख्या बेहद कम ही रहती है। मरीजों ने बताया कि पिछली बार मेले में आए थे। लेकिन यहां से दवा ले जाने के बाद कोई फायदा नहीं हुआ है। मजबूरी में दोबारा आना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या घट रही है। बदलते मौसम में कोल्ड डायरिया व एंटी एलर्जी से परेशान मरीज आ रहे हैं। इस बीमारी के पीछे चिकित्सक ठंड को वजह मान रहे हैं। प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। रविवार को आरोग्य मेला जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ।
मेले की शुरुआत सुबह आठ से शाम चार बजे तक हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की पीएचसी पर मरीज पहुंचे। शहर के केंद्रों पर जहां थोड़ी बहुत भीड़भाड़ दिखाई दी तो वहीं ग्रामीण इलाके के केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय मेले में अधिकतर मरीज एंटी एलर्जी, बुखार, कोल्ड डायरिया व दिल की बीमारी के आ रहे हैं।

ऐसे में इन मरीजों को ठंड से बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड में दिल की बीमारी व एंटी एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। आने वाले मरीजों को एक सप्ताह की दवा देकर अगले सप्ताह फिर से आने के लिए कह गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि मरीजों का स्वास्थ्य का परीक्षण करके उनको दवाइयां दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed