फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Income tax raid continues even after 32 hours on the premises of Kimam businessman

Sitapur News: किमाम व्यवसायी के ठिकानों पर 32 घंटे बाद भी जारी आयकर की रेड

Fri, 13 Jan 2023 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid continues even after 32 hours on the premises of Kimam businessman
सीतापुर। नगर के किमाम व्यवसायी सरताज अहमद के आवास व दो फैक्ट्रियों पर आयकर विभाग की टीम की जांच-पड़ताल 32 घंटे से लगातार जारी है। हिंदी फिल्म रेड की तर्ज पर आयकर विभाग की इस मैराथन कार्रवाई से नगर के व्यापारी पशोपेश में है। इस टीम के निशाने पर क्या अन्य कोई व्यापारी भी है, इसे लेकर कयासों का दौर जारी है।
विज्ञापन

बिसवां नगर में जहांगीराबाद बस स्टॉप के निकट स्थित किमाम व्यवसायी सरताज अहमद के आवास, रामाभारी व कमियापुर स्थित फैक्ट्री पर गुरुवार सुबह 10 बजे आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। उसके बाद से टीम लगातार पड़ताल कर रही है। गुरुवार की शाम टीम के कुछ अफसर अपनी गाड़ियों से कहीं निकले थे।
विज्ञापन

माना जा रहा था कि टीम वापस चली गई। लेकिन देर शाम अफसर फिर वापस लौट आए थे और छानबीन में जुट गए। शुक्रवार की शाम 6 बजे तक आयकर विभाग की जांच जारी थी। किमाम व्यवसायी के परिवार तक को मीडिया से दूर रखा जा रहा है। तीनों जगह किसी के भी अंदर से बाहर अथवा बाहर से अंदर जाने पर रोक लगा रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सदस्य किसी जरूरी काम से बाहर निकलता भी है तो आयकर विभाग का एक अफसर उसके साथ होता है। लगभग 32 घंटे बाद तक लगातार जांच पड़ताल जारी रहने से नगर के बड़े व्यापारियों में हड़कंप का माहौल है। आयकर विभाग की टीम सिर्फ किमाम व्यवसायी के यहां जांच पड़ताल कर वापस लौट जाएगी या फिर उसके निशाने पर कोई अन्य व्यापारी भी है।

इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आयकर विभाग के अफसर मीडिया से लगातार दूरी बनाए हुए हैं। माना जा रहा है, कि टीम ने कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। एसडीएम पीएल मौर्य ने बताया कि इस कार्रवाई की उन्हें जानकारी नहीं है। इनकम टैक्स विभाग प्रशासन को सूचना नहीं देता है। उनकी अपनी अलग विभागीय कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed