{"_id":"58372dd64f1c1b262413cd63","slug":"income-tax-department-will-action-against-submit-bill-in-advance","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवांस बिजली बिल जमा करने वालों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवांस बिजली बिल जमा करने वालों पर गिरेगी गाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बड़े नोट से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोगों ने बिजली का बिल एडवांस में जमा कर दिया। ये वे लोग हैं जो अभी तक पावर कॉर्पोरेशन के लाखों रुपये के बकायेदार थे। अब ये आयकर महकमे की रडार पर आ गए हैं।
आयकर विभाग ने एडवांस में बिल जमा करने वालों की सूची पावर कॉर्पोरेशन से मांगी है। शहर के 25 प्रतिष्ठित नागरिकों ने एडवांस बिल जमा किया है। इनमें एक नमकीन बनाने वाले बड़े कारोबारी भी शामिल हैं।
कॉर्पोरेशन के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा के बकायेदारों की संख्या 572 है। जबकि एक लाख से ज्यादा 206 बकायेदार हैं। बिजली के बिल जमा करने में बड़े नोट चलने की छूट का फायदा उठाकर एक लाख से ज्यादा वाले 100 बकायेदारों ने बिल जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन
इनमें 25 ऐसे लोग ऐसे भी शामिल हैं, जिन्होंने बकाया अदा करने के साथ ही एडवांस में बिल जमा कर दिया है। इन 25 लोगों ने 20 लाख की रकम एडवांस जमा की है। इनमें शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी, सरकारी अफसर व कर्मी शामिल हैं। अब पावर कॉर्पोरेशन ने इनकी सूची आयकर विभाग को सौंपने की कवायद शुरू कर दी है।