{"_id":"695415af0cf47b754d0ff712","slug":"in-the-league-matches-chaudhary-sarang-and-mirza-cricket-club-emerged-victorious-sitapur-news-c-102-1-stp1001-147272-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लीग मैच में चौधरी सारंग व मिर्जा क्रिकेट क्लब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लीग मैच में चौधरी सारंग व मिर्जा क्रिकेट क्लब जीते
Tue, 30 Dec 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर) राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रहे स्व. अनुरुद्ध सिंह, सुशील सिंह, गोलू सिंह स्मृति पीपीएल सीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में मंगलवार को चौधरी सारंग और मिर्जा क्रिकेट क्लब जमुनापुर ने शानदार जीत हासिल की।
चौधरी सारंग ने कर्मलकुइयां को 112 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चौधरी सारंग ने निर्धारित 12 ओवरों में पांच विकेट पर 198 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। राघवेंद्र गुप्ता ने आक्रामक 94 रनों की तूफानी पारी खेली और गेंदबाजी में भी एक विकेट चटकाया। जवाब में कर्मलकुइयां की टीम पूरे ओवर खेलते हुए चार विकेट पर सिर्फ 86 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए राघवेंद्र गुप्ता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
वहीं, मिर्जा क्रिकेट क्लब जमुनापुर और अजूबा इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मिर्जा क्रिकेट क्लब ने अजूबा इलेवन को आठ विकेट पर 91 रनों पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिर्जा क्रिकेट क्लब ने मात्र छह ओवर में एक विकेट खोकर जीत दर्ज की। गेंदबाजी में धारदार प्रदर्शन करते हुए शालू मिर्जा ने तीन ओवर में तीन विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। दोनों मैचों में विजयी टीमों के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को ठाकुर अनिल सिंह द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है।