फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In the blacksmith's furnace blast

लोहार की भट्ठी में विस्फोट

Sat, 26 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 26 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

कस्बे में लोहार की भट्ठी में शुक्रवार शाम तेज विस्फोट से हड़कंप मच गया। विस्फोट से चपेट में आकर लोहार समेत तीन लोग जख्मी हो गए। उन्हें निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया है। घायलों की अब हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है लेकिन अधिकारी जानकारी से ही इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन


खैराबाद के मेवाती टोला निवासी हसीन कस्बे में ही पॉवर हाउस कटरा मार्ग पर लोहारगीरी का काम करता है। कस्बे के ही जुबेर व प्यारे लोहे का काम कराने के लिए शुक्रवार शाम हसीन के पास आए थे। इस दौरान हसीन होला पीटने के लिए भट्ठी गर्म कर रहा था।
विज्ञापन


भट्ठी की आंच को तेज करने के लिए उसने भट्ठी में कोयला डाला और आग को हवा देने लगा। इसी बीच अचानक भट्ठी में जल रहे कोयले में तेज विस्फोट हो गया। अचानक धमाका होने से हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से लोग भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भट्ठी में एकाएक धमाका होने से लपटें तेज हो गईं और कोयले आदि के गर्म टुकड़े उछलकर हसीन, जुबेर व प्यारे पर गिर गए। इससे तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए। कुछ देर बाद शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया।


कस्बे में चर्चा है कि हसीन एक पाइप का टुकड़ा गर्म कर रहा था। पाइप दोनों ओर से बंद था, जिसके कारण वह फट गया और उसके टुकड़े लगने से ये लोग जख्मी हो गए। एसओ मनोज यादव घटना की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed