फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In March, the heat broke a five-year record

Sitapur News: मार्च में तपिश ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड

Thu, 27 Mar 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 27 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
In March, the heat broke a five-year record
सीतापुर। गर्मी ने मार्च में ही पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तपिश के साथ दिन भर चली धूल भरी गर्म हवाओं के कारण बीते पांच सालों में 27 मार्च 2025 का दिन मार्च माह का सबसे ज्यादा गर्म दिन बन गया। तेज धूप से बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री था।
विज्ञापन


पारे में हुई इस बढ़ोतरी से दोपहर के समय धूप की तेज तपिश के साथ चली धूल भरी गर्म हवाओं ने मार्च में ही मई-जून सरीखी गर्मी का अहसास कराते हुए सभी को खूब परेशान किया। गर्मी के तल्ख तेवरों से दिन में लोग बेहाल नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन


सूरज की तीखी किरणों ने बृहस्पतिवार सुबह से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप से तपिश भी बढ़ती रही। सुबह 11 बजे ही तेज धूप व 26 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल होकर घरों के अंदर रहने को विवश होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर छांव तलाशते दिखाई दिए। प्यास से सूखते हलक को तर करने के लिए नींबू पानी तो कोई शीतल पेय पदार्थों का सेवन करता दिखा। तेज धूप व गर्म हवाओं के चलने से अधिकतम पारा 37 डिग्री से बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले पांच साल में 27 मार्च के दिन का यह सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed