फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Improve the system in three days: DM

तीन दिन में व्यवस्था सुधारें : डीएम

Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Improve the system in three days: DM
हरगांव (सीतापुर)। डीएम ने कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उनको हर जगह पर खामियां ही खामियां नजर आईं। न तो पर्याप्त मात्रा में भूसा मिला और न ही साफ-सफाई दिखी। इस पर ईओ को फटकार लगाई। तीन दिन के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र के जहांगीराबाद वार्ड स्थित कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां साफ-सफाई का अभाव दिखाई दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए चूने का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। जानवरों के रखरखाव में लापरवाही देखकर नाराजगी जताई। इसके साथ ही वहां अन्य तमाम खामियां मिलीं जिसे दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था बनाये रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इस दौरान गाय और बछड़े एक ही लाइन में दिखने पर बछड़ों की अलग से व्यवस्था करने को कहा। साथ ही बीमार जानवरों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दुधारू पशुओं का रखरखाव समुचित रूप से हो, इसके लिए अलग शेड में व्यवस्था कराने को कहा। गायों के लिए एकत्र किए गए भूसे की मात्रा पर्याप्त न देख जल्द से जल्द खरीद पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को खाली पड़ी जगह में ट्री-गार्ड लगवाकर पौधारोपण के लिए भी कहा। खराब लाइटों को भी ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छुट्टा जानवरों को पकड़ने की हिदायत दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत गफ्फार खान, रामनिवास राणा, शशिकांत यादव व पशुपालन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

गोशाला के निरीक्षण के बाद सभासद मुकेश राय ने सीएचसी मार्ग पर बने नहर पुल की मरम्मत करवाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने शीघ्र ही पुल की मरम्मत करवाने व समस्या के निराकरण की बात कही। नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचते ही व्यापारमंडल के अध्यक्ष राकेश सेठ ने निवेदन करते हुए उनकी गाड़ी रोकवाई व नगर के मुख्य चौराहे पर रखे ट्रांसफार्मर को हटवाने की मांग की। बताया कि चौराहे पर ट्रांसफार्मर रखा होने की वजह से हर समय खतरा बना रहता है। इस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed