{"_id":"576198dc4f1c1b353611bda0","slug":"immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से अनबन पर महिला ने किया आत्मदाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से अनबन पर महिला ने किया आत्मदाह
Amarujala Bureau
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Getty
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पति से अनबन के बाद आत्मदाह कर लिया। वहीं परिवार के मुताबिक महिला मानसिक रूप से बीमार थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी संतोष कुमार की पत्नी छोटी देवी (36) की घर के कामकाज को लेकर पति से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
फटकार लगाने के बाद पति बड़बड़ाता हुआ घर से बाहर चला गया। उसके घर से जाते ही छोटी केरोसिन लेकर छत पर पहुंच गई। वहां उसने खुद पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। महिला छत पर थी इस वजह से परिवार के सदस्य उसे बचाने का प्रयास करने के बावजूद करीब नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
जब महिला निढाल होकर गिरी, तब परिवार के सदस्यों ने लपटों पर काबू पाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इधर परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से ऐसी घटना को अंजाम दे बैठी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन