फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal hospital was running at BJP leader's house, sealed

Sitaur News: भाजपा नेता के घर चल रहा था अवैध अस्पताल, सील किया गया

Sat, 01 Oct 2022 05:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 05:35 PM IST
सार

सीतापुर में एक भाजपा नेता के घर अवैध रूप से संचालित होता अस्पताल मिला है। जांच में पाया गया कि अस्पताल मानकों को पूरा नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
Illegal hospital was running at BJP leader's house, sealed
भाजपा नेता के अवैध अस्पताल को सील किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण के दौरान कस्बे में एक भाजपा नेता के घर पर अवैध रूप से अस्पताल संचालित मिला। अस्पताल में प्रसव कराए जा रहे थे। भर्ती मरीज को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, अस्पताल में छापे के दौरान सभी कर्मचारी नदारद मिले। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


विकास खंड ऐलिया के इमलिया सुल्तानपुर में सीतापुर-गोला मार्ग पर भाजपा नेता के आवास पर सांई सेवा अस्पताल चल रहा था। डीएम के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. एमएल गंगवार ने शुक्रवार को छापा मारा। निरीक्षण करने पर अस्पताल में मिथिलेश निवासी उदयपुर गयाहार भर्ती मिली, जिसका प्रसव ऑपरेशन करके किया गया था। उसे तुरंत सीएचसी एलिया लाया गया। तबियत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि सांई सेवा अस्पताल अवैध रूप से संचालित हो रहा था। निरीक्षण में अस्पताल मानकों को पूरा नहीं कर रहा था। फॉर्मेसी भी अवैध रूप से चल रही थी। मौके पर कोई चिकित्सक व कर्मचारी नहीं मिला। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। छापे के दौरान प्रशासनिक अधिकारी अधिकारी अचल विभू त्रिपाठी व एसआई बाबू खां, फार्मासिस्ट धीरेंद्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र गुप्ता, कबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा बहुओं के नाम की डायरी मिली
छापे के दौरान आशा बहुओं के नाम व मोबाइल नंबर वाली डायरी भी मौके पर मिली। जिससे मौजूद अधिकारियों ने अंदेशा जताया कि आशा बहुओं की साठगांठ से प्रसव वाली महिलाओं को यहां भर्ती किया जाता है व मरीजों से पैसा वसूला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed