फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Illegal cut of highway increasing risk in fog

कोहरे में हाईवे के अवैध कट बढ़ा रहे जोखिम

Thu, 10 Dec 2020 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Illegal cut of highway increasing risk in fog
सीतापुर में लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर बने कट। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर/खैराबाद। कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। लेकिन अब तक नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिले की सीमा में अटरिया से सीतापुर तक हाईवे पर 15 से अधिक अवैध कट हैं। ये खतरनाक कट हादसों की वजह बन रहे हैं। कोहरा छाने पर विजिबिलिटी घटने से दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। हाईवे पर अवैध कट बंद किए जाने को लेकर डीएम विशाल भारद्वाज के निर्देश भी फिलहाल बेअसर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे संख्या-24 को वर्ष 2014 में फोरलेन किया गया था। चौड़ीकरण के बाद हाईवे के बीच में डिवाइडर बना दिया गया। हाईवे पार करने के लिए कस्बों के अलावा कई निर्धारित जगह पर डिवाइडर के बीच बड़े वाहनों तक के निकलने भर की जगह छोड़ते हुए रास्ते बनाए गए हैं। मगर शार्टकट के चक्कर में लोगों ने तमाम जगह पर डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बना लिए हैं।
विज्ञापन

अवैध कटों पर संकेतक रिफ्लेक्टर इत्यादि सुरक्षा प्रबंध नहीं होने से हादसों की आशंका अधिक बनी रहती है। परिवहन विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में 31 अक्तूबर तक 748 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। जबकि वर्तमान वर्ष में इस अवधि तक 536 सड़क हादसे हो चुके हैं। जिला सड़क सुरक्षा एवं विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक में 23 नवंबर को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने हाईवे के अवैध कटों को तत्काल बंद कराने के निर्देश एनएचएआई को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आबादी वाले क्षेत्रों में जरूरत के मुताबिक ओवरब्रिज व अंडरपास का प्रस्ताव बनाए जाने की बात भी कही थी। मगर डीएम के निर्देशों का अब तक कोई असर दिखाई नहीं दिया है। जबकि हाईवे के अवैध कटों से निकलने के दौरान सरपट दौड़ते वाहनों की जद में आने का जोखिम कोहरे में बढ़ गया है।
हाईवे पर ये हैं अवैध कट
अटरिया थाना क्षेत्र में अटरिया माइनर कबरन गांव में भारत पेट्रोल पंप व रिलायंस पेट्रोल पंप जयपालपुर गांव के करीब। सिधौली नगर में महमूदाबाद चौराहे तथा गाडिया हसनपुर गांव के बीच डिवाइडर तोड़कर 40 फीट का अवैध कट बना दिया गया है। इसके अलावा काली मंदिर एनआरएल पेट्रोल पंप, इंडियन पेट्रोल पंप गोधना, हिंद अस्पताल टिकौली मोड़ व सहजनपुर के पास अवैध कट हैं। कमलापुर कस्बे में इंटर कॉलेज के सामने और खैराबाद क्षेत्र के लड्डूपुर गांव होटल ब्रह्मदीप जमैय्यतपुर व हुसैनगंज के पास अवैध कट हैं।
अवैध कटों पर दो माह में हुए हादसे
नवंबर माह में पंजाब से 80 मजदूरों को लेकर बिहार जा रही प्राइवेट बस जब खैराबाद क्षेत्र में जमैय्तपुर के पास बस पहुंची, उसी समय अवैध कट से टैक्टर-ट्रॉली अचानक सामने आ गई। इससे टकराकर बस पलट गई थी। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से मजदूरों को मामूली चोटें ही आईं मगर ट्रैक्टर चालक को जान गंवानी पड़ी। इसी तरह सिधौली कस्बे में सितंबर माह में महमूदाबाद चौराहे के निकट डिवाइडर के अवैध कट से अचानक मुडे़ टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे के तीन दिन बाद इसी कट से मुड़ने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक युवक जख्मी हो गया। इसी कट पर मुड़ते हुए 14 सितंबर को दो बाइकें टकरा गई थीं। इससे दोनों बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए थे।

एक भी अवैध कट नहीं रहेगा। बस ग्रामीण और प्रशासन हमारा साथ दें। अक्सर जब अवैध कट बंद करने का प्रयास किया जाता है तो क्षेत्रीय माननीय व जनता विरोध करते हैं। सबको सोचना होगा कि किसी की जान से आप नहीं खेल सकते। सभी अवैध कट प्रशासन की मदद लेकर बंद कराए जाएंगे।
- नरसिंह नरायन गिरि, पीडी एनएचएआई लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed