फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ignoring the covid protocol will be heavy

कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी पड़ेगी भारी

Thu, 05 Aug 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ignoring the covid protocol will be heavy
आंख अस्पताल मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर बिना मास्क बैठी युवतियां व पुरूष। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
हर तरफ उमड़ रही है भीड़
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भीड़ संभालना ही मुश्किल हो रहा है। इस जल्दबाजी के चक्कर में लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना ही भूल गए है। बुधवार को पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में भीड़ दिखाई दी। न तो लोग मास्क लगाए थे, न ही वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे।
नहीं बना रहे दूरी
शहर की प्रमुख लालबाग बाजार में न तो व्यापारी और न ही ग्राहक प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। बुधवार को दुकानों पर काफी भीड़ दिखाई दी। दो माह पहले दुकानों पर मौजूद सैनिटाइजर अब गायब है। लोग एक-दूसरे से बिना दूरी बनाए ही खरीदारी करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टॉप व बैंकों में भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। यहां पर लोग इस तरह अपने कामकाज निपटाते हुए दिखाई दिए। जैसे कोरोना का खौफ भूल गए है। बैंक प्रशासन भी लोगों को प्रोटोकॉल का पालन करने की सीख नहीं दे रहा था। इसी तरह रोडवेज बसों में भी प्रोटोकॉल की अनदेखी की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर। जिला सीतापुर कोरोनामुक्त हो चुका है। यह राहत भरी खबर जरूर है। लेकिन विशेषज्ञ जल्द ही तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं। इन हालातों में लापरवाही संक्रमण को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि कोविड प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन किया जाए। लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर लोग अब प्रोटोकॉल को भूल गए हैं। वह न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे है।
दो दिन पहले ही जिला सीतापुर कोरोनामुक्त हो चुका है। इस समय जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है। यह खबर हम सभी को बहुत ही राहत दे रही है। लेकिन इस राहत के बीच तीसरी लहर की आशंका भी बनी हुई है। विशेषज्ञ जल्द तीसरी लहर आने की बात कह रहे हैं। कई प्रदेशों में कोरोना के तेजी से मामले भी बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र व केरल इसके गवाह बन रहे है।
गुरुवार को अमर उजाला टीम ने शहर के लालबाग बाजार, रोडवेज बस स्टॉप, बैंक, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की रियलटी देखी तो यहां पर लोग प्रोटोकॉल की अनदेखी करते मिले। अधिकतर जगहों पर लोग बिना मास्क के ही टहल रहे थे। अगर मास्क लगाए थे तो वह मुंह पर न होकर गले में लटक रहा था।
सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना तो गुजरे जमाने की बात जैसी होती दिखाई दी। व्यापारी भी इससे अनभिज्ञ दिखाई दिए। कई लोगों से बात प्रोटोकॉल की बात पूछी तो बोले अब कोरोना कहां बचा है। जब आएगा तो फिर से प्रोटोकॉल अपनाया जाएगा। लेकिन यह तर्क हम सबको खतरे में डाल सकता है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह बताते हैं कि अगस्त माह में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बेवजह घूमने टहलने कहीं न जाएं। यात्राओं पर अंकुश लगाए रखें। अगर जरूरत पड़ती है तो जाए और प्रोटोकॉल का पालन करें। यही बचाव का असली तरीका है।

टीकाकरण जरूर करवाएं
कोरोना का जिले में एक भी केस नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। नजदीक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर अपना टीकाकरण जरूर करवा लें। टीकाकरण कराकर हम अपने को कोरोना से सुरक्षित कर सकते हैं।
- डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed