फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ignore Rumors

अफवाहों पर ध्यान न दें

Tue, 07 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ignore Rumors
कलेक्ट्रेट सभगार में बैठक करते डीएम-एसपी। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। डीएम अनुज सिंह व एसपी आरपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ जिला शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने अपील करते हुए कहा कि जो भी घटनाएं चल रही हैं, उस पर लोगों को धैर्य बनाए रखना है। किसी को गलतफहमी है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें। अशांति फैलाने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई असामाजिक तत्व तरह-तरह की चीजें पोस्ट करते हैं, जिससे लोगों के बीच मतभेद पैदा हो जाता है, इस पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर हमारी विशेष निगरानी रहेगी। सीतापुर के लोगों ने सदैव ही प्रशासन का सहयोग किया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. राजीव दीक्षित ने सभी धर्म गुरुओं से अपील की कि जनपद में हमेशा की तरह शांति व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी घटना हुई है, इससे लोगों में मतभेद पैदा न हो। बैठक के जरिये सभी धर्म गुरुओं से अपेक्षा की जाती है कि लोग संयम बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करेंगे। लोगों को अपने तरीके से समझाने का प्रयास करें। विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्म गुरुओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि हर थानों पर बैठकें की जा रही हैं और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम राम भरत तिवारी, एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, डिप्टी कलेक्ट्रेट नेहा मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर पीयूष सिंह, विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed