फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   If not, will improve the vigilance probe Lekhpal

सुधार न हुआ तो लेखपालों की होगी विजिलेंस जांच

Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

लेखपाल अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं नहीं तो उनकी विजिलेंस जांच कराई जाएगी। लेखपाल शासकीय कार्यों को अगर सही ढंग से निस्तारित करें तो आधी समस्याएं ग्राम स्तर पर ही निपट सकती हैं। शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे डीएम अमृत त्रिपाठी ने बीट सिपाही व राजस्व कर्मी में बेहतर तालमेल न होने पर नाराजगी भी जताई।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद एसडीएम से कहा कि उनके तहसील के सभी लेखपाल व पुलिसकर्मी रविवार तक आपस में समन्वय बना लें और मोबाइल नंबरों व ग्राम से जुड़ी बड़ी व छोटी शिकायतों की जानकारी एकत्र कर लें। ऐसा न होने पर अफसरों के साथ ही कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। 
विज्ञापन


डीएम ने लेखपालों से उनकी समस्याएं भी सुनीं। कहा कि ग्राम वार अलग रजिस्टर बनाएं, जिस पर वहां की समस्याएं दर्ज की जाएं। ऐसा न करने वाले लेखपालों की विजिलेंस से जांच कराई जाएगी। इसके बाद डीएम ने ब्लॉक कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ शुभेंद्र शुक्ला से योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली और प्रचार- प्रसार कराने व ब्लॉक के बाहर वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। बिना अनुमति नहीं बदलेगा लेखपाल का कार्यक्षेत्र डीएम ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर गहरी नाराजगी जताई।


एसडीएम, बीडीओ सहित एसओ से कहा कि पहला निरीक्षण हैं, इसलिए कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की जा रही है। दूसरी बार फिर अचानक दौरा करूंगा, कमियां मिली तो कड़ी कार्यवाही होगी। वहीं एसडीएम से कहा किसी भी लेखपाल का बिना उनकी अनुमति के कार्यक्षेत्र नहीं बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed