{"_id":"68ed350968a24bf35b0f249f","slug":"if-nishad-community-wants-they-can-elect-their-own-mp-from-misrikh-sanjay-nishad-sitapur-news-c-102-1-slko1037-142314-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"निषाद समाज चाहे तो मिश्रिख में बना सकते हैं अपना सांसद: संजय निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निषाद समाज चाहे तो मिश्रिख में बना सकते हैं अपना सांसद: संजय निषाद
Mon, 13 Oct 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से बात करते मंत्री संजय निषाद।
खैराबाद। क्षेत्र स्थित भूमिजा बहुउद्देश्यीय हाल में सोमवार को मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी चुनावों में अपनी ताकत का अहसास कराने का मंत्र दिया। कहा कि प्रदेश में 80 संसदीय क्षेत्र हैं। यदि सीतापुर में निषाद समाज के लोग चाह जाएं तो मिश्रिख में अपना सांसद बना सकते हैं। साथ ही आगामी चुनावों में एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मजबूत करने का मंत्र दिया।
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 18 प्रतिशत निषाद समाज जिसके साथ रहेगा, जीत उसी की होगी। कहा कि कुछ वर्ग निषाद समाज की हिस्सेदारी खा रहे है। इसमें उनका कोई दोष नहीं है। आप खिला रहे हैं ताे वह खा रहे हैं।
कहा कि संविधान ने हमें जो हक दिया है, हम उसे वापस लेंगे। निषाद समाज ने देश की आजादी में बड़ा योगदान दिया है। अभी भी इस वर्ग के कई लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं लेकिन अब हमें कोई वंचित नहीं रख सकता है। भाजपा सरकार में अब हमें कोई छेड़ेगा तो उसे जेल की हवा खानी होगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन राजनीतिक दलों ने सिर्फ कश्यप, कहार व मछुआ समाज का शोषण किया है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सहयोगी दल भाजपा को मजबूत बनाने की अपील की। कहा कि भाजपा निषाद समाज के हित में काम कर रही है।
आजम पर ली चुटकी
आजम खां की रिहाई के सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि उन्होंने बहुत देर कर दी आते-आते। यह भी कहा कि आजम खां चाहे पुरानी डाल पर बैठें या नई डाल पर बैठें, कोई फर्क नहीं पड़ता है। स्वामी प्रसाद मौर्य व आजम खां की मुलाकात पर कहा कि निषाद समाज जिसके साथ होगा, उसकी ही जीत होगी।