{"_id":"6990bad591bd7a34290bb8c8","slug":"ict-labs-will-be-built-in-235-schools-sitapur-news-c-102-1-slko1037-150185-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 235 विद्यालयों में बनेंगी आईसीटी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 235 विद्यालयों में बनेंगी आईसीटी लैब
Sat, 14 Feb 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। छात्रों व शिक्षकों को डिजिटल के क्षेत्र में निपुण बनाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में आईसीटी लैब बनाई जाएगी। पहले चरण में सीतापुर के 235 परिषदीय विद्यालयों में आईसीटी लैब (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला) की स्थापना की जाएगी। एक विद्यालय में लैब बनने पर एक लाख 35 हजार खर्च किए जाएंगे। प्रति विद्यालय की ट्रेनिंग पर 15 हजार खर्च होंगे। शासन ने बजट जारी करते हुए सामान क्रय करने के निर्देश दिए है। इन विद्यालयों में लैब बनाने के लिए पहले से ही जगह तलाश ली गई थी। अब लैब की स्थापना की जाएगी। विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में बजट भेज दिया गया है। इस बजट से इन्वर्टर, स्टेप्लाइजर, प्रिंटर, लैब लॉगबुक व रजिस्टर, हार्डडिस्क, अलमारी सहित अन्य उपकरण व सामग्री खरीदी जाएगी।
क्या है आईसीटी लैब
यह एक ऐसा डिजिटल स्थान है, जहां पर कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य तकनीकी उपकरणों का उपयोग करके छात्राें और शिक्षकों को प्रायोगिक ज्ञान प्रदान किया जाता है। इसका उदेद्श्य शिक्षा को आधुनिक, तकनीक आधारित और संवादात्मक बनाना है। गणित, विज्ञान और अन्य विषयों को बेहतर ढंग से समझना, व्यावहारिक कौशल में सुधार और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है। इससे विद्यार्थी इन विषयों में निपुण हो सकेंगे।
सामग्री क्रय करने के निर्देश
आईसीटी लैब बनाने के लिए बजट आ गया है। इसे विद्यालयोें को भेज दिया गया है। प्रधानाध्यापकों को सामग्री क्रय करने के निर्देश दिए गए है। इससे छात्र व शिक्षक तकनीकी रूप से मजबूत होंगे।
विज्ञापन
- अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए