{"_id":"62a38d24d5b8ee56df16f5f1","slug":"humidity-and-heat-made-it-miserable-sitapur-news-lko6346316170","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस व गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस व गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जून माह में पारा दिनोंदिन चढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 42 डिग्री पारा पहुंचने से हर कोई गर्मी से बेहाल दिखा। सुबह से ही धूप लोगों को परेशान कर रही थी। इस वजह से जहां सड़कों पर बहुत ही कम आवागमन दिखाई दिया। वहीं, तेज धूप के कारण किसान खेतों में जाने से बचते रहे।
ज्येष्ठ माह में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की शुरुआत तेज धूप से हुई। करीब आठ बजे से ही धूप लोगों को परेशान करने लगी थी। सुबह के समय काफी उमस बनी रही। दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी चढ़ता चल गया। दोपहर में धूप इतनी तेज थी कि घरों से बाहर निकलना कष्टकारी हो रहा था। तेज धूप बदन झुलसा रही थी।
इस वजह से सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। कम लोग ही सड़कों पर आते-जाते दिखाई दिए। अगर लोग निकल भी रहे थे तो वह छांव की तलाश में भी दिखाई दिए। इस गर्मी का असर खेतों पर भी दिखाई दिया। किसानों ने दोपहर के बजाय सुबह-शाम ही खेत जाकर कामकाज निपटाया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज हुआ है। शनिवार को भी मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेंगा।
विज्ञापन
इस समय जहां भीषण गर्मी पड़ रही है तो बिजली की आवाजाही भी लोगों को खूब परेशान कर रही है। शहर से लेकर दूरदराज के गांवों में न तो रोस्टर के अनुसार सप्लाई हो पा रही है न ही लोगों की जरूरतें पूरी हो रही हैं। लो वोल्टेज व ट्रिपिंग का सिलसिला हर समय बना रहता है। इस वजह से लोगों के घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बनकर रह गये है। गर्मी में बेहाल लोग जब पावर कॉरपोरेशन से शिकायत दर्ज कराते हैं तो उनकी सुनवाई नहीं होती।