{"_id":"69e7bdd64eac9774ea07cffc","slug":"household-goods-of-11-people-burnt-in-amba-village-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154536-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आंबा गांव में 11 लोगों की गृहस्थी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आंबा गांव में 11 लोगों की गृहस्थी का सामान जला
Tue, 21 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर क्षेत्र में आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
लहरपुर। आंबा गांव निवासी रामसागर के घर में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा चलने से लपटों ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक 11 घर आग की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। तब तक रामसागर के साथ ही शिवकली, ताले, हरिद्वारी, सुनील, फूल सिंह, मलखे, कपिल, मनोरमा, केशव राम और मदनलाल के छप्पर के घर और उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
दुकानों में लगी आग, सामान जला
लहरपुर। बुढ़ानापुर निवासी गंगाराम व उनके पिता छेद्दू की परचून व एक अन्य दुकान में मंगलवार को आग लग गई। इससे दोनों दुकानों का सारा सामान जल गया। छेद्दू के 50 हजार रुपये भी जल गए। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। नायब तहसीलदार अशोक यादव ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया है।