{"_id":"681e553f7590c614ff09b576","slug":"hotels-and-shops-being-built-in-the-green-belt-sitapur-news-c-102-1-slko1052-131958-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ग्रीन बेल्ट में बन रहे होटल और दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ग्रीन बेल्ट में बन रहे होटल और दुकानें
Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद में लखनऊ हाइवे पर रेलवे ट्रैक के पास बनी लाइन से दुकानें।
सीतापुर। सीतापुर से लखनऊ जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराबाद रेलवे स्टेशन के पहले रेल पटरी और सड़क के मध्य अवैध निर्माण कराए जा रहे हैं। एक होटल और 10 दुकानों का निर्माण चल रहा है। यह जमीन महायोजना में ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित है। हाईवे पर बेरोकटोक हो रहे निर्माण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। विनियमित क्षेत्र की जमीनों पर किस कार्य के लिए निर्माण कराया जा सकता है। इसका निर्धारण पहले से ही है। इसके लिए शासन और प्रशासन के अफसरों के हस्ताक्षर से महायोजना 2021 स्वीकृत की गई थी, जबकि महायोजना 2031 जारी होने संबंधी कार्रवाई शासन स्तर पर चल रही है। महायोजना में सार्वजनिक सुविधाओं, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री, ग्रीन बेल्ट, कृषि कार्य संग अन्य कार्यों के लिए जमीनें आरक्षित की गई हैं।
संबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कराए जाने से पूर्व नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र से नक्शा स्वीकृत कराना जरूरी है। इसके बाद भी विनियमित क्षेत्र में आरक्षित जमीनों पर कॉलोनी, मकान आदि का निर्माण अवैध ढंग से कराया जा रहा है। बीते साल नगर मजिस्ट्रेट, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र ने विनियमित क्षेत्र में मात्र दो कॉलोनी को वैध बताते हुए शेष निर्माण को अवैध बताया था।
इसके बाद भी अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। सीतापुर से लखनऊ जाने वाले हाईवे पर आरक्षित जमीनों पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। एक दो मंजिला होटल और 10 दुकानों का निर्माण चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि जहां निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उस स्थल को महायोजना में ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित किया गया है। निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए कराया जा रहा है।