फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hot pepper, lemon sour teeth

तीखी हुई मिर्च, नींबू ने खट्टे किए दांत

Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hot pepper, lemon sour teeth
सीतापुर। अप्रैल की तपिश ने सब्जियों के भाव में गर्मी पैदा कर दी है। पिछले एक माह के अंदर करीब दो से तीन गुना तक सब्जियों के दाम बढ़ गए है। नींबू, मिर्च, तोरई, लौकी, भिंडी सहित अन्य सब्जियां अब थाली से दूर होती जा रही है। केवल आलू ही लोगों को राहत दे रहा है। सब्जियों के भाव में वृद्धि से थाली का स्वाद बिगड़ गया है।
विज्ञापन

इस समय सबसे अधिक महंगाई सब्जियों पर आ गई है। मार्च में गर्मी की शुरुआत होते ही इनके भाव में अचानक वृद्धि हो गई है। बाजार में मौजूद कई सब्जियों के रेट दो से तीन गुना तक बढ़ गए है। नींबू, मिर्च में पहले से ही आग लगी थी। अब तोरई, भिंडी, लौकी, हरी धनिया सहित अन्य सब्जियों के रेट भी काफी अधिक हो गए है। सब्जियों के भाव में आए उछाल से आम आदमी परेशान है। अधिकतर लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है। केवल आलू ही लोगों को राहत दे रहा है।
विज्ञापन

सब्जी व्यापारियों का कहना है कि महंगाई की वजह से अब लोग इनकी मात्रा बहुत ही कम कर दी है। इससे पहले जिन लोगों को एक किलो सब्जी की जरूरत होती थी। अब वह आधा किलो से ही काम चला रहे है। इन सब्जियों के भाव कब कम होंगे यह सब्जी व्यापारियों के लिए बता पाना मुश्किल हो रहा है। सब्जी व्यापारी रामनरेश ने बताया कि जिले में सब्जियों की पैदावार कम होती है। गैर प्रांतों से सब्जी महंगी आ रही है। इसी वजह से हम लोग महंगी सब्जी बेच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगी सब्जियों ने बिगाड़ा घर का बजट
गृहिणी जूली का कहना है सब्जियों के रेट कई गुना तक बढ़ गए है। पहले जहां तोरई व भिंडी 30 रुपये किलो मिल जाती थी, अब इन सब्जियों को खरीदने में काफी अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे है। अनीता चौधरी का कहना है कि सरकार को सब्जियों के भाव पर नियंत्रण करना चाहिए। महंगी सब्जी होने से लोगों के सामने हरी सब्जी खाने का संकट खड़ा हो रहा है।

मीरा ने बताया कि एक तरफ तेल की कीमतों में काफी उछाल आया है तो वहीं सब्जियों ने घर का बजट पूरी तरह से बिगाड़कर रख दिया है। महंगा गैस सिलेंडर भी बजट खराब कर रहा है।
सब्जी 20 दिन पहले दाम अब
तोरई 40 80
भिंडी 40 80
लौकी 20 40
हरी धनिया 40 75
नींबू 80 200
मिर्च 60 150
आलू 10 10
कटहल 20 40
नोट : सब्जियों की कीमत रुपये प्रति किलोग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed