फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hospital's negligence exposed in Kasturba student's death

Sitapur News: कस्तूरबा की छात्रा की मौत में अस्पताल की लापरवाही उजागर

Thu, 29 Jan 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 29 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hospital's negligence exposed in Kasturba student's death
सीतापुर। शहर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में सोमवार को इलाज के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा कीर्ति की मौत हो गई थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इसे प्रमुखता से उजागर किया था। घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने पूरे मामले की जांच का आदेश सीएमओ को दिया था। डीएम के आदेश पर एसीएमओ डाॅ राजशेखर और सीएचसी अधीक्षक खैराबाद डॉ राहिल फरीद की टीम ने पूरे मामले की जांच की। जांच में इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन की तरफ से बरती गई लापरवाही की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक व सीएमओ को आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के धवरसारा निवासी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ऐलिया की कक्षा नौ की छात्रा कीर्ति (17) को 26 जनवरी को उनके पिता मुनेंद्र ने दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया था। कीर्ति को अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाॅ. तृप्ति वर्मा ने देखा था।
विज्ञापन

डॉ तृप्ति बीएएमएस चिकित्सक हैं। भर्ती के समय कीर्ति को बुखार, पेट दर्द, उल्टी की समस्या थी। कीर्ति का इलाज टाइफाइड व एनीमिया के लक्षण के आधार पर किया गया था। अस्पताल में मौजूद किसी भी अन्य वरिष्ठ चिकित्सक ने कीर्ति को नहीं देखा था। डाॅ. तृप्ति ने बताया कि खून की जांच रिपोर्ट में एनीमिया, गुर्दा, लीवर, पीलिया व टाइफाइड संबंधी बीमारी की पुष्टि हुई थी। इसके बावजूद इसका विवरण कीर्ति की मेडिकल फाइल में दर्ज नहीं मिला। शाम करीब सात बजे कीर्ति की हालत बिगड़ने की जानकारी भी मेडिकल फाइल में नहीं लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में किसी भी चिकित्सक ने कीर्ति की फाइल में मृत्यु का कारण, दिनांक व समय तक दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed