{"_id":"6322236dd143177b972ea559","slug":"hospital-sitapur-news-lko6483579148","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इंजेक्शन से बालिका की मौत, 450 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इंजेक्शन से बालिका की मौत, 450 बीमार
विज्ञापन
जिला अस्पताल के महिला वार्ड में बेंच पर लेटे मरीज। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद/पिसावां/महाराजनगर। तालगांव इलाके में झोलाछाप के इलाज से एक बालिका की मौत हो गई। दो इंजेक्शन लगाने के बाद बालिका की हालत और बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। खैराबाद व पिसावां इलाके में बुखार का संक्रमण फैल गया है। इन इलाकों के पांच गांवों में 450 से अधिक लोग बीमार हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें न पहुंचने से ग्रामीण झोलाछाप से इलाज करवाने को मजबूर हैं।
लहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसुआ निवासी शिवानी (10) तालगांव के सधनापुर निवासी इंद्रपाल के घर रक्षाबंधन से रह रही थी। इंद्रपाल ने बताया कि सोमवार शाम को शिवानी को बुखार आया। वह मीनापुर चौराहे के निकट एक दवाखाना पर पहुंचा। वहां झोलाछाप ने दवा खिलाई और कुछ दवा देकर घर जाने की सलाह दी। घर पहुंचते ही बालिका के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया।
इस पर इंद्रपाल उसी दवाखाना पर वापस पहुंचा। आरोप है कि झोलाछाप ने दो इंजेक्शन लगाए और भर्ती कर लिया। बालिका की हालत में सुधार न हुआ। इस पर परिजन बालिका को दूसरी जगह ले जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन
वहीं, खैराबाद के अशरफपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 200 लोग बुखार से बीमार हैं। अकेले भूधर के परिवार में शामिल 40 लोगों को कई दिनों से जाड़ा लगकर बुखार आ रहा है। इसके अलावा पुत्तीलाल, शिवकुमार, रामजीवन, अर्चना, अंकित, गौतम आदि लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये लोग प्राइवेट में इलाज करा रहे हैं। ऐसे ही घासीपुरवा, कुठारपुरवा, बहूनगर, मिर्जापुर आदि गांवों में 200 से अधिक लोग बीमार हैं। अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
पिसावां इलाके के बाजनगर व बीहटगौर में बुखार फैल गया है। बीहटगौर में सुनील, वैशाली, नीतू, दुर्वासा, रामकली, विशाल सहित करीब 50 लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि इलाके के बीहटगौर व हजियापुर में स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर दवाई वितरित की है।
मलेरिया के बढ़ रहे मरीज
सरकारी आंकड़ों में मलेरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या महज 79 है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। खैराबाद के एक प्राइवेट लैब के इंचार्ज ने बताया कि इस समय अगर 10 लोगों के बुखार की जांच होती है तो उसमें एक मरीज मलेरिया से संक्रमित जरूर निकल आता है।
सूचना पर भेजी जाएगी टीम
खैराबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर का कहना है कि जिन गांवों में बुखार फैलने की सूचना मिलती है, वहां पर टीमें भेजकर मरीजों को दवा दी जाती है। अभी तक 35 गांवों में टीमें भेजकर 246 लोगों की जांच की जा चुकी है।