फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   hospital

मरीज लाचार, इलाज की दरकार

Sat, 18 Dec 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
hospital
जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर मरीज को उठाकर ले जाते तीमारदार। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल में मरीजों को उचित उपचार देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इलाज मिलना तो दूर अस्पताल में मरीजों को स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहा है। स्ट्रेचर के अभाव में मरीजों को उनके परिवारीजन गोद में उठाकर इमरजेंसी व वार्ड तक ले जाते हैं। कई बार स्ट्रेचर के अभाव में चिकित्सक खुद ही वाहन में मौजूद मरीज को देखने जाते हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए स्वरूप से निपटने के लिए जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने का स्वास्थ्य विभाग का दावा हर दिन खोखला साबित हो रहा है। अमर उजाला टीम ने शुक्रवार को अस्पताल का जायजा लिया तो गेट पर ही अव्यवस्था दिखाई दी। शुक्रवार दोपहर 12.45 बजे कई गंभीर मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। उनके परिवारीजन स्ट्रेचर की तलाश में इमरजेंसी पहुंचे। काफी भटकने के बाद भी उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला। चिकित्सक से अनुरोध करने पर भी स्ट्रेचर नहीं मिला तो मजबूरन मरीज को गोद में उठाकर उसके परिवारजन इमरजेंसी तक पहुंचे।
विज्ञापन

भार्गव कालोनी से आई रेखा ने बताया कि पिता की सांस फूल रही है। उन्हें इमरजेंसी तक पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला। सिधौली की आशा को जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो चिकित्सक खुद ही गाड़ी के पास पहुंचकर उन्हें देखा। 1.15 बजे सीएमएस कक्ष के पास एक स्ट्रेचर दिखाई दिया लेकिन वह टूटा था। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि इमरजेंसी में दो ही स्ट्रेचर है। उससे मरीज को वार्ड में पहुंचाने के दौरान इमरजेंसी गेट के पास स्ट्रेचर का अभाव हो जाताहै। इससे मरीजों के साथ उनके तीमारदारों को भी होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed