{"_id":"6026cc8d8ebc3ee96839373f","slug":"hospital-sitapur-news-lko564549695","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में तीन दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में तीन दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। कारण यह है कि तीन दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। इसकी वजह से शहर से लेकर दूरदराज इलाके के मरीजों को यहां पर जांच की सुविधा मिलना बंद हो गई है। सबसे अधिक दिक्कत गंभीर मरीजों के सामने आ रही है। जिला अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद वे जांच नहीं करा पा रहे हैं। मजबूरी में प्राइवेट तरीके से जांच कराते है। जहां पर उनको मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। इसकी वजह से रोजाना 40 से 50 मरीज लौट रहे है।
जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन लगी हुई है। इससे मरीजों को इलाज में बेहतर सुविधा मिल जाती है। लेकिन तीन दिन से मरीजों को यह सुविधा मिलना मुश्किल हो रही है। तकनीकी खराबी के कारण मशीन बंद चल रही है, जबकि इसके जरिए अस्पताल में भर्ती मरीज अपनी जांच करा लेते थे। वहीं, रोजाना ओपीडी में आने वाले मरीजों को सुविधा मिल जाती थी।
अब चिकित्सक मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जांच कराने को लिखते है, जब मरीज केंद्र पर पहुंचते है तो उन्हे मशीन खराब होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। इसकी वजह से मरीजों को काफी दिक्कतें आ रही है। इससे रोजाना गंभीर व ओपीडी के करीब 50 लौट जाते हैं। जिन मरीजों को अधिक दिक्कत होती है, वह मजबूरी में प्राइवेट में जांच कराते है। जहां पर उनको अधिक रकम खर्च करनी पड़ती है। वही जिला अस्पताल प्रशासन भी तीन दिन बीत जाने के बावजूद मशीन दुरुस्त कराने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
मेरे भाई के पेट में काफी दिक्कत बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती है। दो दिन से जांच करवाने के लिए आ रहे है। लेकिन जांच नहीं हो पा रही है।
- संदीप
दो दिन से जांच कराने के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्र पर आ रहे है, लेकिन यहां पर सही बात नहीं बताई जा रही है। टालमटोल कर वापस कर दिया जाता है।
- पंकज
हाजीपुर से चलकर यहां पर जांच कराने आया था। उम्मीद थी इलाज के साथ जांच की सुविधा भी मिल जाएगी, लेकिन यहां पर सुविधा मिलना ही मुश्किल हो रही है।
- ताराचंद
यहां के कर्मचारी भी सही बात नहीं बताते हैं। कभी कहते हैं कि लाइट नहीं है तो कभी कह देते हैं कि मशीन बन रही है। इस वजह से काफी दिक्कत होती है।
- अमित चतुर्वेदी
मशीन में तकनीकी खराब आ गई है। इसी वजह से मशीन बंद चल रही है। इसको बनवाने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही यह दुरुस्त हो जाएगी।
- डॉ. इंद्रजीत, अल्ट्रासाउंड केंद्र प्रभारी