फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Holi celebrations in the markets, Modi tank squirt guns entice children

Sitapur News: बाजारों में होली की रौनक, बच्चों को लुभा रही मोदी टैंक वाली पिचकारी

Mon, 23 Feb 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 23 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrations in the markets, Modi tank squirt guns entice children
सीतापुर। होली पर्व को लेकर बाजार में रौनक छाने लगी है। कपड़ों, रंग-गुलाल और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। इस बार इंजन वाली पिचकारी ग्राहकों को लुभा रही है। महिलाएं गाउन सूट और युवतियों को क्रॉप टॉप तो बच्चों को फ्रैंसी फ्रॉक, स्कर्ट टॉप खासा पसंद आ रहे है। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहक अपनी पसंद की मिठाइयां खरीदने के साथ होली के मुख्य पकवान गुझिया का आर्डर भी दे रहे हैं। रंगो का पर्व होली इस बार 4 मार्च को मनाया जाएगा। होली की खुमारी शहर के बाजारों में नजर आने लगी है। सोमवार सुबह से ग्राहकों की खरीददारी का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

होली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा है। इसे लेकर कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ सुबह से नजर आने लगती है। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता दीपक ने बताया कि होली पर्व को लेकर हर वर्ग की पसंद को ध्यान में रखकर कपड़ों की वैरायटी मंगाई है। इस बार फ्रैंसी फ्रॉक, मिडी, स्कर्ट-टॉप, नेक-टॉप, फ्रैंसी गाउन बच्चों की पहली पसंद बन रही है। वहीं युवतियों को जींस-टॉप, कुर्ती सेट, लाचा, शरारा, क्रॉप सेट पंसद आ रहे हैं। साड़ी विक्रेता आयुष सहगल ने बताया कि महिलाओं को सिल्क, शिफान और बनारसी साड़ियां पसंद आ रही है। महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed