फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hindu organizations angry over the release of director and teacher

Sitapur News: संचालक व शिक्षिका की रिहाई पर भड़के हिंदूवादी संगठन

Tue, 30 Sep 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 30 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations angry over the release of director and teacher
सदरपुर के बनवीरपुर में प्रदर्शन करते बजरंगदल व विहिप के पदा​धिकारी।
सदरपुर (सीतापुर)। छात्रों से आई लव मोहम्मद के पोस्टर बनवाने के बाद गिरफ्तार हुए संचालक और शिक्षिका की रिहाई पर सोमवार को हिंदूवादी संगठन भड़क गए। बजरंगदल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर चार घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। उन्होंने तहसील पहुंच एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। वहीं बीईओ ने स्कूल पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन

इलाके के बनवीरपुर गांव में स्थित एक विद्यालय में शनिवार को हुई प्रतियोगिता में शिक्षिका साहिबा ने छात्रों से आई लव मोहम्मद चार्ट पर बनवाया था। पुलिस ने रविवार को संचालक नईमुद्दीन और साहिबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों को तुरंत ही जमानत मिल गई। सुबह करीब नौ बजे संगठन के करीब एक सौ कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे, तब उनको स्कूल में ताला बंद मिला। उन्होंने पुलिस व स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपियों को 15 दिन की जेल भी दिलाई जा सकती थी, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बीईओ ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर स्कूल के संचालक, प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed