{"_id":"637d1e8b2fed652618798fe0","slug":"himachal-wrestler-wins-wrestling-sitapur-news-lko658448299","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हिमाचल के पहलवान ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हिमाचल के पहलवान ने जीती कुश्ती
विज्ञापन
हरगांव में आयोजित दंगल में एक-दूसरे को पटखनी देते पहलवान। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। कार्तिक मेला मैदान में चल रही अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता में मंगलवार को चार मुकाबले हुए। इनामी कुश्ती में हिमाचल के पहलवान ने मैदान मारते हुए नगद धनराशि जीती। नवाब पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को चित कर फतह हासिल की। दो मुकाबले बराबरी पर रहे।
मंगलवार को पहली कुश्ती कलियर शरीफ के नवाब पहलवान और उत्तराखंड के शाका पहलवान के बीच हुई। इस मुकाबले में नवाब पहलवान ने शाका को पटखनी देकर वियज हासिल की। दंगल का आकर्षण हिमाचल के बाबा लॉडी और पंजाब के जग्गा पहलवान की इनामिया कुश्ती रही। यह मुकाबला जीतने के लिए दोनों पहलवानों ने हर पैंतरा आजमाया। एक दूसरे को धूल चटाने के लिए जमकर पसीना बहाया।
आखिरकार बाबा लॉडी ने जग्गा को पटखनी देकर मैदान मार लिया। इस मुकाबले पर रखा गया 21 सौ रुपये का नगद इनाम बाबा लॉडी को दिया गया। उत्तराखंड के शाका पहलवान व पीलीभीत के आरिफ पहलवान तथा पंजाब के प्रताप पहलवान व पीलीभीत के आरिफ पहलवान में होने वाले दोनों मुकाबले बराबरी पर रहे। इस अवसर पर चेयरमैन गफ्फार खान, अभिषेक तोमर, संजय, मोहित, संजीत कुमार, जावेद, विनय आदि मौजूद थे।