फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Highway in protest against death of health worker

हादसे में स्वास्थ्यकर्मी की मौत विरोध में जाम किया हाईवे

Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Highway in protest against death of health worker
सीतापुर के खैराबाद टोल प्लाजा पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कमलापुर में रविवार देर शाम सड़क हादसे में स्वास्थ्यकर्मी की मौत के बाद सोमवार को उसके परिवारीजन ने भारी संख्या में लोगों के साथ पहुंच कर खैराबाद टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के समझाने के बाद लोगों ने आवागमन बहाल होने दिया।
विज्ञापन



खैराबाद के कैथी टोला निवासी जीतेंद्र कुमार (25) पुत्र शांतिस्वरूप स्वास्थ्य विभाग के पोलिया अभियान से जुड़ा था। इसी सिलसिले में रविवार को वह पहला ब्लॉक गया था। देर शाम बाइक से लौटते वक्त कमलापुर में अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को परिवारीजन व रिश्तेदार खैराबाद स्थित टोल प्लाजा पहुंचे। यहां इन लोगों ने टोल कर्मियों से जीतेंद्र को टक्कर मारने वाले वाहन का नंबर आदि पता करने लगे। इस बीच वहां भीड़ और बढ़ गई। पहले टोल कर्मियों से भीड़ में शामिल लोगों की तीखी नोकझोक हुई, जिसके बाद इन लोगों ने वाहनों का आवागमन बाधित कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मृतक आश्रितों के लिए मुआवजे की भी मांग करने लगे। हाईवे जाम की खबर पाकर सिटी मजिस्ट्रेट जेपी गुप्ता, सीओ सिधौली अजीत कुमार रजक, खैराबाद व कमलापुर पुलिस पहुंच गई। इस दरम्यान टोल प्लाजा पर दो घंटे जाम लगा रहा। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अफसरों के समझाने पर लोगों का गुस्सा श्‍ाांत होने पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed