फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Highest increase of 12,008 voters in Reusa

Sitapur News: रेउसा में बढ़े सर्वाधिक 12,008 मतदाता

Wed, 24 Dec 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Highest increase of 12,008 voters in Reusa
सीतापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची का मंगलवार को प्रकाशन हो गया। इसमें सर्वाधिक मतदाता रेउसा ब्लाॅक में जोड़े गए। रेउसा में 12,008 मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है। अनंतिम सूची में पूरे जिले में 74,816 मतदाताओं का नाम बढ़ा है। छह फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की पूर्व की मतदाता सूची के सापेक्ष 2.45 फीसदी मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसकी ब्लॉक वार सूची को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किया गया है। जिन मतदाताओं का नाम सूची में शामिल होने से रह गया है, वह अब भी अपना नाम इसमें शामिल करवा सकते हैं। इस सूची का 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक निरीक्षण किया जाएगा। लोग 30 दिसंबर तक आपत्तियां या दावा कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक दावों व आपत्तियों का निस्तारण होगा। 7 से 12 जनवरी तक हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार होंगी। 13 जनवरी से 29 जनवरी तक कंप्यूटरीकृत सूची तैयार होगी। 30 जनवरी से 5 फरवरी तक मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों की मैपिंग व अन्य कार्य होंगे। 6 फरवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉकवार बढ़े मतदाताओं की संख्या
रेउसा- 12,008
सिधौली - 6,486
मिश्रिख- 7,922
सकरन- 1,901
रामपुर मथुरा- 8,750
एलिया- 7,521
हरगांव- 1,018
खैराबाद- 4,467
गोंदलामऊ- 6,874
बिसवां- 3,475
मछरेहटा- 7,733
कसमंडा- 4,271
पहला- 5,383
महमूदाबाद- 6,317
महोली 3,259
पिसावां- 8,558
कुल मतदाताओं की संख्या में वृद्धि- 74,816


इन ब्लॉकों में घट गए मतदाता
बेहटा- 12,183
लहरपुर- 6,576
परसेंडी- 2,368
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed