{"_id":"686183a7ab98e373a90c0b63","slug":"high-tension-wire-fell-on-farmer-son-also-got-burnt-while-trying-to-save-him-sitapur-news-c-102-1-slko1037-135380-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: किसान पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बचाने में बेटा भी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: किसान पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बचाने में बेटा भी झुलसा
Sun, 29 Jun 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
खैराबाद(सीतापुर)। दतेली गांव में खेत की जोताई कर रहे किसान पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। पिता को करंट से तड़पते देख बचाने पहुंचा बेटा भी झुलस गया। गंभीर हालात में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दतेली निवासी किसान जयपाल (40) अपने बेटे सुधीर (20) के साथ ट्रैक्टर से शनिवार देर शाम खेत की जोत रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार जयपाल पर गिर गया। करंट से पिता को तड़पते देख बेटे ने बचाने की कोशिश की तो वह भी चपेट में आकर झुलस गया।
शोर सुनकर ग्रामीणों ने खैराबाद देहात ग्रामीण फीडर पर फोन करके बिजली कटवाई। इसके बाद भी बिजली नहीं कटी तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से किसी तरह दोनों को तार से अलग किया। इसके बाद एबुंलेंस से दोनों को सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पिता-पुत्र का इलाज चल रहा है।