फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hepatitis B vaccine will be administered, samples of 500 patients will be taken again

Sitapur News: हेपेटाइटिस बी के लगेंगे टीके, 500 मरीजों के फिर लिए जाएंगे सैंपल

Wed, 06 Aug 2025 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis B vaccine will be administered, samples of 500 patients will be taken again
सीतापुर। बेहटा विकासखंड के सोनसरी गांव में हेपेटाइटिस के 93 मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शासन ने इसका संज्ञान लिया तो मंडलीय अपर निदेशक की टीम मंगलवार को गांव पहुंची। मरीजों से बीमारी फैलने का कारण जानने की कोशिश की। निर्णय लिया कि हेपेटाइटिस बी के मरीजों को टीका लगवाया जाएगा। गांव के करीब 500 मरीजों के फिर से सैंपल लिए जाएंगे। मरीजों के लिवर का अल्ट्रासाउंड करवाकर इलाज शुरू करवा जाएगा।
विज्ञापन

अपर निदेशक डॉ. जीबी गुप्ता के निर्देशन में गांव पहुंची टीम ने मरीजों से बातचीत की। अपर निदेशक ने बताया कि अब तक जांच में यह सामने आया है कि पांच से छह लोगों की करीब 80 साल की उम्र में मौत हुई। ये लोग हेपेटाइटिस पॉजिटिव थे। ऐसे में अंदेशा जताया जा सकता है कि इनसे ही यह बीमारी गांव में फैली हो। शुरुआत में मरीजों की सही तरीके से जांच व इलाज न होने से मौत हुई। समय रहते यदि बीमारी का पता चल जाता तो शायद बीमारी वृहद स्तर पर न फैलती।
विज्ञापन

इन तथ्यों पर हुई जांच
टीम ने गांव पहुंचकर पहले जाना कि मरीजों में कितने महिला, पुरुष व बच्चे हैं। इसमें तीन साल से लेकर 12 साल तक के बच्चे मिले। पहले यह जांच हुई कि अगर असुरक्षित यौन संबंध से बीमारी फैली है तो महिला व बच्चे कैसे संक्रमित हो गए। इस तथ्य को नकार दिया गया। इसके बाद जांच हुई है कि क्या झोलाछाप के इंजेक्शन से फैली है। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि झोलाछाप भी अब एक सिरिंज को एक बार ही प्रयोग करते हैं। इसके बाद यह जांच हुई कि नाई दाढ़ी कैसे बनाते हैं। इसमें पता चला कि नाई हर बार ब्लेड बदलते हैं। अस्तूरा भी धो लेते हैं। इससे इस तथ्य को भी हटाकर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी होगी जांच
गांव में रघुवीर दीक्षित करीब 65 साल के हैं। इनके लिवर में काफी सूजन है। अब इनको केंद्रित कर जांच की जा रही है। पहले इनका अल्ट्रासाउंड करवाया जाएगा। इसके बाद इनकी हिस्ट्री पता कर कारण जानने की कोशिश होगी।
आसपास के गांव के लोगों के भी लेंगे सैंपल
सोनसरी ही नहीं बल्कि अब आसपास के गांवों के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। सोनसरी गांव में आसपास के करीब पांच गांवों के लोगों का रोजाना आना जाना रहता है। अब बीमारी फैली है तो इनके भी सैंपल लेकर जांच करवाई जाएगी। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। कुछ बातें न करने की अपील की गई है। जिले में मरीजों के लिए जांच व इलाज की सुविधा मौजूद है। अब मरीजों को टीका लगाकर उनके फिर से सैंपल लिए जाएंगे।


कोट-
टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना है। सीएमओ को सैंपल लेकर टीका लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। आसपड़ोस के गांव के लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। वायरल लोड की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही समुचित इलाज शुरू किया जाएगा। इस रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
डॉ. जीबी गुप्ता, मंडलीय अपर निदेशक लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed