{"_id":"6542a2062727a438350d91d8","slug":"heavy-vehicles-passing-through-damaged-bridge-responsible-ignored-sitapur-news-c-102-1-slko1052-4833-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: क्षतिग्रस्त पुल से गुजर रहे भारी वाहन, जिम्मेदार नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: क्षतिग्रस्त पुल से गुजर रहे भारी वाहन, जिम्मेदार नजरअंदाज
Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। किवानी नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब नए पुल का निर्माण होना है। पुल के निर्माण से पहले वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों की मानें तो वैकल्पिक मार्ग काफी धीमी गति से बन रहा है। अधूरे संपर्क मार्ग की वजह से बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त पुल से आ-जा रहे हैं। इस वजह से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
शारदा नहर रेगुलेटर के निकट किवानी नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। नए पुल का निर्माण होने तक वाहनों के आवागमन के लिए बन रहा संपर्क मार्ग काफी धीमी गति से बन रह है। वहीं क्षतिग्रस्त पुल से भी आवागमन बंद नहीं किया गया है। तीन नवंबर से हरगांव शुगर मिल जाने के लिए ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रक प्रतिदिन इस क्षतिग्रस्त पुल से गुजरेंगे, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। यह पुल कई जगह से दरक गया है। सरिया बाहर आ गई है। पुल की रेलिंग भी टूटी है। लेकिन वाहनों का आवागमन बदस्तूर जारी है।
तेजी से बनेगा संपर्क मार्ग
प्रांतीय निर्माण खंड के अवर अभियंता बाबूराम ने बताया कि नए पुल का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। शीघ्र ही पुल पर आवागमन बंद कर संपर्क मार्ग से वाहनों को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
लगेगा वाहनों का जाम
इसी मार्ग पर ग्राम लालपुर बाजार के निकट बहुचर्चित गोबरिया पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण दो साल से अभी तक पुल का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है, जबकि इस मार्ग पर निकलने वाले सभी वाहन अब बनाए गए संपर्क मार्ग से होकर जाते हैं। गन्ने का सीजन शुरू होने की वजह से भारी संख्या में गन्ने से लदे ट्रकों का आवागमन इन संपर्क मार्गों पर होने से आए दिन जाम लगने की संभावना बढ़ जाएगी। जिम्मेदारों की उपेक्षा लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।