फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Health ATM sick after three days of launch

Sitapur News: लोकार्पण के तीन दिन बाद ही हेल्थ एटीएम बीमार

Sat, 12 Aug 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 12 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Health ATM sick after three days of launch
तंबौर (सीतापुर)। सीएचसी तंबौर में लगा हेल्थ एटीएम लोकार्पण के बाद महज तीन दिन ही चल सका। एक बार जिन मरीजों ने जांच कराई, वह दोबारा आए तो बैरंग वापस लौट गए। किट न होने के चलते अब कक्ष में ताला डाल दिया गया है। इससे मरीज सीएचसी व बाहर से जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन

30 जुलाई को सांसद राजेश वर्मा व सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने हेल्थ एटीएम का लोकार्पण किया था। एटीएम को परिसर के नवनिर्मित पब्लिक हेल्थ भवन में लगाया गया था। उस समय दावा किया था कि इससे 37 जांचें आराम से हो जाएंगी। 15 मिनट के अंदर मरीजों को रिपोर्ट मिल जाएगी। इससे मरीजों को तुरंत जांच की सुविधा मिलेगी। यह एटीएम एक अगस्त तक आराम से चलता रहा। दो अगस्त को जब मरीज आए तो किट समाप्त हो चुकी थी। इसके चलते एटीएम की सेवाएं मरीजों के लिए बंद कर दी गईं। अब कक्ष में ताला डाल दिया गया है। मरीज आते हैं और बाहर से ही ताला देखकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन


37 जांचों की नहीं है जानकारी
एटीएम से 37 जांचें होने की बात कही जा रही है। ये जांचें कौन-कौन सी जांच, इनकी सूची सीएचसी परिसर में कहीं पर भी नहीं लगी है। अधिकतर मरीज जांचों के नाम जानने के लिए भटकते रहते हैं। लैब टेक्नीशियन अमर सिंह ने बताया कि लैब में पहले की तरह जांचे जारी हैं। जांच किट के अभाव में हेल्थ एटीएम बंद है। हालांकि 37 जांचों के नामों की जानकारी वह भी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखा है पत्र
हेल्थ एटीएम की किट के लिए पत्र लिखा गया है। उम्मीद है जल्द ही किट आते ही एटीएम फिर से चालू हो जाएगा।
डॉ. अनंत मिश्रा, सीएचसी अधीक्षक, तंबौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed