फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Head Constable Vineesh Kumar became the best target shooter

Sitapur News: सर्वोतम लक्ष्य भेदक बने मुख्य आरक्षी विनीष कुमार

Mon, 13 Oct 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 13 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Head Constable Vineesh Kumar became the best target shooter
निशाना लगाता जवान।
सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी के फायरिंग बट मैदान पर सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स रायफल, रिवॉल्वर, पिस्टल शूटिंग व एलार्म एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता हुई। स्माल बट मैदान पर 177 एयर पिस्टल शूटिंग स्पोर्ट्स श्रेणी की कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन 80वीं वाहिनी पीएसी बरेली के उप सेनानायक राजेश कुमार सोनकर ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

इसमें व्यक्तिगत परिणामों मेें प्रथम अभ्यास के बैटल काउच पोजीशन 25 गज मेें प्रथम स्थान पर मुख्य आरक्षी विनीष कुमार (पीएसी मध्य जोन) रहे। द्वितीय स्थान पर मुख्य आरक्षी राजकुमार मौर्य (पीएसी पश्चिम जोन) व मुख्य आरक्षी जोखई प्रसाद यादव (लखनऊ जोन) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। द्वितीय अभ्यास 40 गज के स्टैंडिंग पोजीशन में प्रथम स्थान पर पीसी विजय कुमार यादव (पीएसी मध्य जोन), द्वितीय स्थान पर मुख्य आरक्षी राजकुमार मौर्य (पीएसी पश्चिम जोन) और तीसरे स्थान पर आरक्षी कामेश्वर यादव (पीएसी पूर्वी जोन) ने स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

तृतीय अभ्यास में 50 गज के नीलिंग पोजीशन में प्रथम स्थान पर पीसी विजय कुमार यादव(पीएसी मध्य जोन), आरक्षी कामेश्वर यादव(पीएसी पूर्वी जोन) द्वितीय स्थान पर, आरक्षी पीयूष (बरेली जोन ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ अभ्यास में 50 गज के प्रोन पोजीशन में प्रथम स्थान पर मुख्य आरक्षी जोखई प्रसाद यादव (लखनऊ जोन), द्वितीय स्थान पर आरक्षी कामेश्वर यादव (पीएसी पूर्वी जोन) और पीसी विजय कुमार यादव (पीएसी मध्य जोन) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। सर्वोतम लक्ष्य भेदक मुख्य आरक्षी विनीष कुमार (पीएसी मध्य जोन) रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 जोन की टीम पीएसी पूर्वी जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, मेरठ जोन, आगरा जोन, बरेली जोन,वाराणसी जोन, गोरखपुर जोन, लखनऊ जोन, प्रयागराज जोन, कानपुर जोन, जीआरपी जोन व मेजबान पीएसी मध्य जोन के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रेफरी प्रतिसार निरीक्षक जय चंद शर्मा, सहायक रेफरी मुख्य आरक्षी शेर बहादुर, शिविरपाल राघवेन्द्र, दलनायक सीसी काशीनाथ, सहायक शिविरपाल अरविंद सिंह यादव सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed