फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   He performed his own Pind Daan after taking a bath in ashes.

Sitapur News: भभूत स्नान कर खुद का किया पिंडदान

Wed, 15 Oct 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
He performed his own Pind Daan after taking a bath in ashes.
नैमिषारण्य। बांके रमण बिहारी आश्रम में महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती के सानिध्य में मंगलवार को विमल मिश्र की तीन दिवसीय संन्यास न्यास दीक्षा प्रारंभ हुई। दीक्षा के पहले दिन भभूत स्नान और आत्म श्राद्ध कर खुद का पिंडदान करने की परंपरा निभाई गई। महामंडलेश्वर ने बताया कि संन्यासी जीवन ग्रहण करने वाला व्यक्ति रात में श्मशान घाट की धूनी से स्नान करता है। सुबह आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ उन्हें नया नाम दिया जाता है।
विज्ञापन

मिश्रिख निवासी विमल मिश्र को धार्मिक रस्म पूरी होने के बाद अब स्वामी विमलानंद सरस्वती के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को सभी संत महंतों की उपस्थिति में महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती और साध्वी मुमुछा सरस्वती की ओर से स्वामी विमलानंद सरस्वती का पट्टाभिषेक कर अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed