फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Harikishan got the man of the match title

हरिकिशन को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब

Fri, 03 Sep 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Harikishan got the man of the match title
सीतापुर। आरएमपी इंटर कॉलेज मैदान में शुक्रवार को बेसिक टीचर क्रिकेट यूनियन की ओर से हुए क्रिकेट के मुकाबले में रॉयल लायंस ने राइजिंग स्टार्स को आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। रॉयल लायंस के कप्तान धीरेंद्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

राइजिंग स्टार्स के ओपनर्स मुनेंद्र पाल ने 29 और शैलेंद्र ने 19 रन बनाते हुए चौथे ओवर में 50 रन की साझेदारी की। इसी बीच मुनेंद्र आउट हो गए और शैलेंद्र चोट के कारण रिटायर्ड हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद लायंस के गेंदबाज ऋषि, हरिकिशन व रोहित ने अनूप, पवन इटारी व मोहम्मद वाइज का विकेट लेकर अपनी टीम को वापसी दिलाई। आखिर में बदरे आलम ने 13 गेंदों पर 35 रन बनाकर अपनी टीम को निर्धारित 13 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 140 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लायंस के लिए हरिकिशन ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरे लायंस के ओपनर हरिकिशन ने 21 गेंदों पर 40 रन और अतुल ने 11 गेंदों पर 21 रन बनाकर शानदार पारी खेली लेकिन तभी बदरे आलम और शिवम ने दोनों ओपनर्स को आउट कर दिया।

बैटिंग करने आए अवनीश ने 24 गेंदों पर सात छक्के लगाकर 57 रन की शानदार पारी खेलते हुये ग्यारहवें ओवर में ही रॉयल लायंस को आठ विकेट से एकतरफा जीत दिलाई।
40 रन बनाने और तीन विकेट लेकर टीम को जिताने वाले हरिकिशन को रत्नेश मिश्रा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर आशीष पांडे, नित्यानंद, राजकुमार सिंह, मदन मोहन, अनिल अवस्थी, अभिषेक, अनूप राजवंशी, एहतिशाम आलम, रमन व लकी सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed