फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Happy to see CBSE result promising

सीबीएसई का रिजल्ट देख खुशी से झूमे होनहार

Sat, 23 Jul 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Happy to see CBSE result promising
स्टडी वेल स्कूल में सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद खुशी का इजहार करते छात्र। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सीबीएसई के नतीजों में विद्या ज्ञान पब्लिक स्कूल के सुशांत जायसवाल ने 98.20 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया है। दूसरे नंबर पर स्टडीवेल पब्लिक स्कूल की जागृति सिंह रहीं। विद्या ज्ञान स्कूल की छात्रा कशिका जायसवाल तीसरे स्थान पर रहीं। 12वीं के नतीजों में विद्या ज्ञान व स्टडीवेल पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा। 96.40 फीसदी रिजल्ट रहा। 10वीं में विद्या ज्ञान स्कूल के मंगेश कुमार सोनी ने 98.80 फीसदी अंक अर्जित करके जिला टॉप किया।
विज्ञापन

सीबीएसई के 12वीं के नतीजों को लेकर विद्यार्थी कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। रोजाना रिजल्ट आने के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को बिना कोई सूचना के सुबह रिजल्ट आ गया। इसकी जानकारी मिलते ही विद्यार्थी रिजल्ट देखने में जुट गए। नतीजों में पास होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। सबसे पहले विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उसके बाद मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। घोषित नतीजों में विद्या ज्ञान के सुशांत जायसवाल ने 98.20 फीसदी के साथ जिला टॉप किया। स्टडीवेल पब्लिक स्कूल की जागृति सिंह 97.60 फीसदी अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। कशिका कुशवाहा 97.40 फीसदी अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के 14 कॉलेजों में 1367 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 1319 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। जिले का इस बार 96.48 फीसदी रिजल्ट रहा। नतीजे आने के बाद विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ा दिए है। कोई सिविल सर्विसेज में जाना चाहता है तो कोई डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहता है।
सीबीएसई के 10वीं के नतीजों में विद्या ज्ञान स्कूल का दबदबा रहा। जिले की टॉप फाइव सूची में महर्षि विद्या मंदिर के एक विद्यार्थी को छोड़कर विद्या ज्ञान स्कूल के ही विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया। विद्या ज्ञान स्कूल के मंगेश कुमार सोनी ने 98.80 फीसदी अंक अर्जित करके जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर रागिनी तिवारी रहीं। उन्होंने 98.40 फीसदी अंक हासिल किए।

तीसरे नंबर पर विद्या ज्ञान के ही विवेक वर्मा, आयुष यादव, अजय कुमार पाल ने संयुक्त रूप से 98 फीसदी अंक हासिल किए। हाईस्कूल में इस बार 1660 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 1654 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जिले का 99.63 फीसदी रिजल्ट रहा।
नाम विद्यालय का नाम प्रतिशत
1-मंगेश कुमार सोनी विद्या ज्ञान 98.80
2- रागिनी तिवारी विद्या ज्ञान 98.40
3- विवेक वर्मा विद्या ज्ञान 98
3-आयुष यादव विद्या ज्ञान 98
3-अजय कुमार पाल विद्या ज्ञान 98
4-आकाश सिंह विद्या ज्ञान 97.80
4-निमिषा गुप्ता विद्या ज्ञान 97.80
4-शिवेंद्र यादव विद्या ज्ञान 97.80
4-विनीत यादव विद्या ज्ञान 97.80
4-राज द्विवेदी विद्या ज्ञान 97.80
5- अभिषेक शुक्ल विद्या ज्ञान 97.60
5- श्रेष्ठ कुमार महर्षि विद्या मंदिर 97.60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed