{"_id":"5e0b8f838ebc3e8805379570","slug":"happy-new-year-sitapur-news-lko50061001","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्ती में डूबे लोग, गूंजा हैप्पी न्यू ईयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्ती में डूबे लोग, गूंजा हैप्पी न्यू ईयर
विज्ञापन
न्यू इयर पार्टी में मस्ती करते लोग।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नए साल का जश्न शहर में मंगलवार की शाम से ही शुरू हो गया। बच्चों, युवाओं और युवतियों में खासा उल्लास नजर आया। हर किसी ने अपने अंदाज में साल 2020 का स्वागत किया। युवा डीजे की धुन पर खूब थिरके तो किसी ने अपनों को गिफ्ट देकर नए साल की बधाई दी। रात 12 बजते ही हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई देने लगी। इस दौरान पुलिस सतर्क रही।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दुकानों में गिफ्ट खरीदने के लिए बच्चों, युवकों व युवतियों की भीड़ जुटी रही। सभी ने अपनी पसंद के गिफ्ट खरीदे। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग घरों से निकल कर पार्कों में भी पहुंचे। जहां उन्होंने अपने-अपने अंदाज में नए साल का जश्न मनाया। उत्साह व उमंग में डूबे लोग मंगलवार की शाम से ही जश्न मनाने में मशगूल हो गए। युवाओं की टोलियां शहर के होटलों व रेस्तरां में जुटने लगीं।
कई लोग परिवार के साथ डिनर करने पहुंचे। शाम गहराते ही फिजां में डीजे की धुन गूंजने लगी। युवाओं ने संगीत की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। कुछ लोगों ने बाटी-चोखा की दावत कर नए साल का जश्न मनाया। साल 2019 के आखिरी दिन 31 दिसंबर की शाम से मध्य रात्रि तक शहर में रौनक नजर आई। रात 12 बजते ही एक-दूसरे को बधाई देने का दौर चल निकला।
विज्ञापन
खुशनुमा माहौल में नव वर्ष 2020 का हर किसी ने स्वागत किया। इस दौरान पुलिस भी सतर्क रही। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। नशे में पाए जाने वाले चालकों का चालान भी किया।
केक काटकर दी बधाई
शहर के इस्माइलपुर स्थित गुरु कृपा पैलेस एंड रिसॉर्ट में नए साल की पार्टी का आयोजन किया गया। रिसॉर्ट की ओर से यहां डीजे नाइट, लाइव म्यूजिक, डिनर, फनफुल गेम्स आदि का इंतजाम किया गया था। इसके लिए बाकायदा इंट्री फीस निर्धारित थी। यहां पार्टी करने के लिए लोगों ने पहले से बुकिंग करा रखी थी। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पार्टी कर खूब धमाल मचाया गया। रात 12 बजे सबने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी।
सोशल मीडिया पर बधाई की धूम
नव वर्ष की बधाई देने की धूम सोशल मीडिया पर भी रही। किसी ने मोबाइल से संदेश भेजकर अपनों को नए साल की बधाई दी तो कई लोगों ने व्हाट्सएप, फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से मेसेज भेजकर शुभकामनांए दीं। यह सिलसिला देर रात चल चलता रहा।