{"_id":"61a3cceeee395055e61f7706","slug":"half-the-population-is-showing-enthusiasm-to-become-a-voter-sitapur-news-lko606534173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी में वोटर बनने का दिख रहा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी में वोटर बनने का दिख रहा जोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। विधान सभा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसके लिए दावा और आपत्तियाें को प्राप्त किए जा रहे हैं। वोटर बनने के लिए युवतियों व नवविवाहिताओं में जोश है। नए वोटर बनने के लिए दाखिल हुए कुल आवेदनों में से 48 फीसदी महिलाएं हैं। 28,611 महिलाओं ने फार्म-6 भरकर दाखिल किए हैं।
निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। अंतिम विशेष अभियान तिथि पर 27 नवंबर को दावा आपत्ति प्राप्त किए गए। इस दिन तक के पुनरीक्षण के आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं में मतदाता बनने की अधिक ललक है। वह बिना किसी झिझक के वोटर बनने के लिए आगे आ रही हैं।
बूथों पर जाकर फार्म भर रही हैं। वोटर बनने के लिए फार्म -6 को भरना होता है। विशेष अभियान तिथि पर 7764 महिलाओं ने यह फार्म भरा है, जबकि इसके पूर्व 20,847 महिलाएं आवेदन कर चुकी हैं। अमर उजाला की पड़ताल में भी पाया गया कि बूथों पर युवक, युवतियां और नवविवाहितायें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के सक्रिय हैं। कुल 60 हजार आवेदन वोटर बनने के लिए जमा हो गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि 60,049 फार्म -6 भरे जा चुके हैं। इसमें महिलाओं की संख्या 28,611 है। 40 दिव्यांगों ने भी वोटर बनने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
युवा मतदाता बनने के लिए उत्साहित, मृतकों के कट रहे नाम
18 से 19 साल के मध्य के युवा भी वोटर बनने के लिए उत्साहित हैं। इस एज ग्रुप के 23 हजार से अधिक लोगों ने विधानसभा मतदाता सूची में नाम अंकित कराने के लिए दावा किया है। इनके दावे का परीक्षण कर नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा। जिससे वह भी वोटर आईडी के हकदार होंगे और मतदाता कर सकेंगे।
पहले से मतदाता सूची में दर्ज ऐसे नाम जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। इसकी पहचान बीएलओ द्वारा करके उनके नाम काटने के लिए निर्धारित फार्म-7 भरा जा रहा है। संबंधित के परिजन भी यह जानकारी देते हुए नाम विलोपित कराने के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे 16,140 मतदाता चिन्ह्ति किए गए हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है।
विधानसभा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। 30 नवंबर तक बीएलओ दावा और आपत्ति प्राप्त करेंगे। जिनकी उम्र एक जनवरी 2022 को 18 साल हो रही है। वह तत्काल फार्म -6 भरकर बीएलओ का उपलब्ध करा दें, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में अंकित किया जा सके। साथ ही सूची में दर्ज नाम आदि में संशोधन, विधानसभा के अंदर बूथ परिवर्तन आदि के लिए भी दावा आपत्ति दाखिल किए जा सकते हैं।
- राम भरत तिवारी, एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी।