{"_id":"61fc237522d99457cc23dbc3","slug":"hail-with-rain-damage-to-crops-sitapur-news-lko616278584","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान
विज्ञापन
रामपुर कलां क्षेत्र में गिरे ओले। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। अचानक बदला मौसम गुरुवार की सुबह किसानों के लिए मुसीबत बन गया। तेज हवा से साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को तबाह कर दिया। सुबह से बारिश के साथ चल रही तेज हवा से सरसों की खड़ी फसल भी गिरने लगी है। मौसम की सबसे अधिक मार सिधौली व महमूदाबाद तहसील के किसानों पर पड़ी है। इस ओलावृष्टि में किसानों का कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है।
जिले में सुबह से ही तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड फिर से बढ़ा दी है। पल-पल बदल रहे मौसम के मिजाज को देख कर किसानों की धड़कने बढ़ी हुई है। मौसम के अचानक बदलने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गईं। कई क्षेत्रों में तेज हवा की वजह से सरसों की फसल गिरने से पूरी तरह से चौपट हुई है।
तिलहन और दलहन की फसलें बर्बाद
सिधौली तहसील के रामपुर कलां क्षेत्र के फरीदपुर निवासी किसान विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि इस ओलावृष्टि से सरसों की फसल में भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से आलू के पौधे भी खराब हुए हैं। मौसम की मार ने किसानों का बड़ा नुकसान हुआ है। रामपुर कलां क्षेत्र के हीरपुर निवासी किसान अशोक शुक्ल कहते हैं कि इस समय सरसों की अधिकांश फसल में फूल निकल रहा था। अगाही बोई गई सरसों के कुछ खेतों में फली आना भी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
ओलावृष्टि से सरसों की फलियों पर चोट लगने से वह बेकार हो गई है। इसके साथ ही तेज हवा से केले की फसल पर बुरा असर पड़ा रहा है। महमूदाबाद तहसील के शेरपुरा गांव निवासी किसान उमाकांत वर्मा बताते हैं कि गुरुवार की सुबह तेज हवा के साथ बारिस और ओलावृष्टि ने सरसों, मसूर, मटर और आलू, धनिया, चना की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
महमूदाबाद तहसील के कासूपुर निवासी किसान राहुल वर्मा बताते हैं कि इस बार सरसों की फसल बहुत अच्छी थी। किसान को उम्मीद थी कि पैदावार उसे अच्छी कमाई होगी, लेकिन गुरुवार को अचानक बदले मौसम से हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों का बड़ा नुकसान किया है। तिलहन और दलहन की फसलें बर्बाद हो गई हैं।