{"_id":"6a79fbdd818f84c9d508aae8","slug":"growing-uncertainty-regarding-the-tigresss-presence-sitapur-news-c-102-1-stp1002-161843-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाघिन की मौजूदगी को लेकर बढ़ा संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाघिन की मौजूदगी को लेकर बढ़ा संशय
Mon, 10 Aug 2026 09:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
कॉम्बिंग करती टीम
संदना। किसान कमल किशोर की जान लेने वाली बाघिन 26वें दिन भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। पिछले एक सप्ताह से उसकी चहलकदमी का कोई प्रमाण नहीं मिला है। लगातार छठे दिन ताजा पगचिह्न नहीं मिलने से वन विभाग के सामने बाघिन के नए ठिकाने का पता लगाना चुनौती बन गया है।
सोमवार को वन विभाग की टीम ने गेंधरिया, उपराहितापुर, सियारपुर, रसुलवा और बिजुआमऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया। टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश और निगरानी की, लेकिन बाघिन के ताजा पगचिह्न या मौजूदगी के अन्य साक्ष्य नहीं मिले।
बाघिन दिखाई नहीं देने के बावजूद वन विभाग ने तलाश अभियान बंद नहीं किया है। ग्रामीणों में अब भी दहशत है। किसान खेतों की ओर जाने में सावधानी बरत रहे हैं और कई जगह समूह में खेतों पर जा रहे हैं। मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि सोमवार की कॉम्बिंग में ताजा पगचिह्न नहीं मिले। टीम संभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है।