{"_id":"69d00a717ef5dc1c38020695","slug":"gravel-not-found-below-interlocking-deduction-will-be-made-from-payment-sitapur-news-c-102-1-slko1053-153241-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: इंटरलाॅकिंग में नीचे नहीं मिली बजरी, भुगतान से होगी कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: इंटरलाॅकिंग में नीचे नहीं मिली बजरी, भुगतान से होगी कटौती
Sat, 04 Apr 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
जांच करते डीएम।
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने शुक्रवार को संदना थाना क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी कैलाश आश्रम में निर्माणाधीन अनावासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में बिछाई गई इंटरलॉकिंग को उखड़वाकर जांच कराई। इंटरलॉकिंग के नीचे बजरी न मिलने पर डीएम ने ठेकेदार के भुगतान में कटौती करने के निर्देश दिए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। इस पर उन्होंने संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) द्वारा निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही इंटरलॉकिंग को उखड़वाकर मानक के अनुरूप दोबारा कार्य कराने को कहा। उन्होंने चौकी परिसर में निर्माणाधीन हवालात, शौचालय व अन्य भवनों के कार्यों की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। डीएम ने स्पष्ट किया कि मानकों के विपरीत कार्य मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।