{"_id":"6116b6ad8ebc3edf980b4b64","slug":"governor-may-come-on-18-sitapur-news-lko59125132","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को आ सकती हैं राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को आ सकती हैं राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया (सीतापुर)। 18 अगस्त को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कृषि विज्ञान केंद्र अंबरपुर व विद्याज्ञान स्कूल आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर शुक्रवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने दोनों स्थानों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और बेहतर इंतजाम करने के आदेश दिए।
सिधौली तहसील क्षेत्र के अंबरपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र व सुरैंचा स्थित विद्याज्ञान स्कूल में 18 अगस्त को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर प्रशासन की होने वाली तैयारियों पर नजर है। शुक्रवार को डीएम ने दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। विद्याज्ञान स्कृूल में किसान उत्पादक संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गवर्नर परिचर्चा भी करेंगी।
राज्यपाल कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों पर चर्चा व प्रगतिशील किसानों से बात के साथ ही तकनीकी स्टॉल, तकनीकी पार्क का भ्रमण करेंगी। किसानों से संवाद कार्यक्रम भी हो सकता है। इसी को लेकर डीएम ने दोनों जगहों पर तैयारियों की पड़ताल की।
विज्ञापन
व्यवस्थाओं का जायजा लेकर तैयारियां मुकम्मल करने के आदेश मातहतों को भी दिए। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार राय, उप निदेशक कृषि अरविंद मोहन मिश्र, जिला विकास अधिकारी राकेेश कुमार पांडेय व डीसी मनरेगा सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।