{"_id":"5ee8f5018ebc3e42f0553c09","slug":"government-sought-report-of-misuse-of-funds-in-gram-panchayats-sitapur-news-lko5263007194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने मांगी ग्राम पंचायतों में धनराशि के दुरुपयोग की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने मांगी ग्राम पंचायतों में धनराशि के दुरुपयोग की रिपोर्ट
विज्ञापन
सीतापुर। शासन ने जिले की चार ग्राम पंचायतों में धनराशि के दुरुपयोग का विवरण डीएम से तलब किया। यहां शौचालय निर्माण में गड़बड़ी सहित अन्य कार्यों की धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। पूर्व में जांच हो चुकी है। मिशन निदेशक ने संबंधित जिले के अफसरों से विवरण मांगा है। जिससे नियमानुसार कार्रवाई हो सके।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण में कतिपय ग्राम पंचायतों द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता क ी प्रगति रिपोर्ट मिशन निदेशक ने डीएम से मांगी है। ब्लॉक महोली की ग्राम पंचायत रोहिला, भुुड़कुड़ी में जांच अफसर द्वारा जांच रिपोर्ट में संबंधित सचिव द्वारा विकास कार्यों में अनियमितता बरतने एवं बीते साल 28 फरवरी को 50 लाख 75 हजार रुपये में से 167 शौचालय को न बनाना एवं धनराशि निकालकर शौचालय निर्माण न कराने का दुरुपयोग किया गया है।
ब्लॉक परसेंडी कीं ग्राम पंचायत तालगांव में 40 लाख की धनराशि का गबन सचिव मनोज कुमार शर्मा एवं सेवा निवृत्त इफ्तिखार अली द्वारा किया गया है। ग्राम पंचायत परसेंडी में खड़ंजा निर्माण में 172764 रुपये का फर्जी भुगतान एवं 87,200 रुपये सोलर स्ट्रीट लाइट का फर्जी भुगतान कर लिया गया है। इस प्रकार एडीओ पंचायत ने अपने निरीक्षण 18 जनवरी 2020 के द्वारा पंचायत परसेंडी में 659 शौचालयों के सापेक्ष 312 शौचालय निर्मित होना पाया गया है। जबकि 302 शौचालय अर्धनिर्मित हैं।
विज्ञापन
इस प्रकार 22,51840 की धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। ब्लॉक एलिया की ग्राम पंचायत अडवेनिया ग्रंट में अवमुक्त 179 शौचालयों की धनराशि के सापेक्ष 129 शौचालय अनिर्मित पाए गए जिनकी कुल धनराशि 15 लाख 48 हजार होती है, जबकि धनराशि का आहरण संबंधित सचिव एवं प्रधान द्वारा कर लिया गया है। यह उल्लेख मिशन निदेशक ने डीएम को भेजे गए पत्र में किया है। साथ ही इन ग्राम पंचायतों में कितने शौचालयों का निर्माण हुआ है और कितने शौचालयों का निर्माण अवशेष है। इसकी अपडेट स्थिति मांगी गई है। भारत सरकार की वेबसाइट पर किए गए जियो टैग का लाभार्थीवार विवरण भी मांगा गया है।