फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Government of alliance, free electricity to farmers

गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों को मुफ्त बिजली

Wed, 16 Feb 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government of alliance, free electricity to farmers
पिसावां के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में जनसभा को संबोधित करते ओमप्रकाश राजभर। - संवाद - फोटो : SITAPUR
पिसावां/औरंगाबाद (सीतापुर) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को पिसावां और पहला आश्रम मैदान में चुनावी सभा कर भाजपा पर हमला बोला। राजभर ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का एलान किया। पिसावां के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा की सरकार में लोगों को केवल महंगाई ही मिली है। 95 रुपये किलो में मिलने वाला सरसों का तेज आज 200 रुपये किलो में मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सत्ता से भाजपा को बेदखल कर दो। महंगाई अपने आप कम हो जाएगी। 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से वादा किया था कि उनके खाते में 15 लाख रुपए आएंगे। आज तक भाजपा का वादा अधूरा है। उत्तर प्रदेश में 2022 के चुनाव में पश्चिम बंगाल की तर्ज पर खेला होबे। मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के पहला आश्रम मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी देश के सबसे बड़े झूठे नेता हैं।
विज्ञापन

योगी सरकार ने पांच साल में केवल सांड़ पैदा किए हैं, जो किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। दूसरी तरफ मोदी देश को पूरी तरह से बर्बाद कर रहे हैं। राजभर ने कहा कि संविधान एक है और सभी पर लागू होना चाहिए। ट्रेन में एक सीट पर 6 से 7 लोगों के बैठने का नियम है, तो ये लोग आम जनता को भूसे की तरह सफर करने पर मजबूर करते हैं। अगर हमारी सरकार बनी तो हम मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठने पर चालान नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed