{"_id":"58ea72894f1c1bd0355b551d","slug":"governer-says-education-makes-batter-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही स्वस्थ समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव : राम नाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही स्वस्थ समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव : राम नाईक
Amarujala Bureau
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
राम नाईक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने कहा शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे एक स्वस्थ समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव है। इसलिए विद्यालयों में सुख-सुविधाओं के संसाधन नहीं, बल्कि पठन-पाठन की गुणवत्ता परक कार्यशैली महत्वपूर्ण होनी चाहिए।
विज्ञापन
छात्रों को नसीहत देते हुए राज्यपाल ने कहया कि ज्ञानार्जन करना ही उनका कर्तव्य और छात्र धर्म है। मेहनत से पढ़ाई करो, पर किताबी कीड़ा न बनो। संस्थान में होने वाले हर गतिविधियों में हिस्सा लो। व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का उद्देश्य है।
विज्ञापन
वह रविवार को मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ हृयूमिनिटीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने व्यक्तित्व का निर्माण मनुष्य को स्वयं करना चाहिए।
विज्ञापन
छात्रों को सफलता के चार मंत्र बताते हुए कहा कि सदा मुस्कुराते रहो, अच्छे काम की प्रशंसा करो, किसी की भी अवमानना न करो तथा आप जो भी करते हो इससे और अच्छा करने की कोशिश करो। वह बोले प्रदेश के 29 विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति होने के नाते उच्च शिक्षा की दशा और गुणवत्ता पर लगातार मेरी नजर है।
देश की शिक्षा अब राष्ट्रपति व प्रथम शिक्षामंत्री डॉ. अबुल कलाम आजाद की नीतियों पर आगे बढ़ रही है। आजादी के बाद बालिकाओं की शिक्षा के लिए सोचा ही नहीं जाता था। देश के विकास के साथ यह सोच भी विकसित हुई है।
आज बालिकाओं की शिक्षा का स्तर बढ़ा है, जो समाज के लिए शुभ संकेत है। समारोह में मौजूद उच्च व माध्यमिक शिक्षा सचिव, जितेंद्र कुमार ने मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट को रूरल विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने में हर संभव मदद का भरोसा दिया।
समारोह को कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैश्यपायन, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी सिंह, उर्दू अंजुमन जर्मनी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर आरिफ नकवी, एमएलसी प्रो. मधुकर जेटली ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक ने दीप प्रज्वलन से किया। इस मौके पर डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी सौमित्र यादव, जैनब रिजवी, डॉ. जाकिया आदि मौजूद रहीं।