{"_id":"60df567a8ebc3e726369d99d","slug":"goods-worth-one-lakh-blown-from-the-shop-of-saraf-sitapur-news-lko5851950105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ की दुकान से उड़ाया एक लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ की दुकान से उड़ाया एक लाख का माल
विज्ञापन
नेरी (सीतापुर)। कोतवाली महोली इलाके के नेरी में एक सराफा की दुकान से टप्पबाजों ने एक लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए और मौके से फरार हो गए। जेवर चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
महोली इलाके के पकरिया निवासी मनोज राठौर की नेरी कस्बे में सराफा की दुकान है। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर बाद दो ग्राहक नीली पल्सर से दुकान पर सामान खरीदने आए। बताते हैं कि ग्राहकों ने सोने का लॉकेट व सोने का ओम दिखाने की बात कही। सराफा ने सामान उनके सामने रख दिया। इसके बाद वह लोग लॉकेट का डिब्बा देखने लगे, इसी बीच दुकानदार ओम का डिब्बा आलमारी से निकालने लगा।
इसके बाद ग्राहकों ने कहा कि यहीं पड़ोस में मेरी बेटी है। उसको बुला लेते हैं और सोने के पैंडल का डिब्बा जेब में रखकर वहां से निकल लिए। कुछ ही देर में दुकानदार को शक हुआ। उसने सामान का मिलान किया, जिसमें सोने के पैंडल का डिब्बा गायब था। सराफा के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत एक लाख है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश की जा रही है।