फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girls will be taught the qualities of self-defense

Sitapur News: छात्राओं को सिखाएंगे आत्मरक्षा के गुण

Sat, 12 Aug 2023 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 12 Aug 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Girls will be taught the qualities of self-defense
सीतापुर। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ की तरफ से आयोजित शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों व ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों का प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। छह दिवसीय वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास संस्थान में तीन जुलाई से 12 अगस्त तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों को छह दिवसीय आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेन के रूप में तैयार किया गया है। अब यह अनुदेशक परिषदीय विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न कौशल सिखाकर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सिखाए गए कौशल विद्यालय की छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करेंगे। प्रशिक्षक प्रीति पांडेय ने प्रशिक्षुओं को आत्मरक्षा, आत्मसुरक्षा और आत्मबल के विकास से जुड़ी तमाम जानकारियां दीं। उन्होंने मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो के स्टांस, ब्लॉक्स, पंच किक आदि गतिविधियों का हुनर सिखाया। किसी भी अप्रत्याशित घटना पर बचाव के लिए मानव शरीर के नाजुक अंगों पर प्रहार की विधि बताई। आत्मरक्षा के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्रियों के बारे में भी अवगत कराया। प्रशिक्षणार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी, एसिड अटैक, बालिका शिक्षा, बाल अपराध, महिला हेल्प लाइन आदि विषयों पर ग्रुप चर्चाएं की। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा, राजेंद्र पाल, राजेश शर्मा, हिमांशू, धनंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed