फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   girls inter collage will open in pisawa and allia

पिसावां व एलिया में खुलेंगे कन्या इंटर कॉलेज

Thu, 25 Jun 2015 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 25 Jun 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
अब पिसावां व एलिया विकास खंड की बालिकाओं को इंटर तक शिक्षा हासिल करने के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। वो आसानी से यह शिक्षा ब्लॉक मुख्यालय पर अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए दोनों ही ब्लॉक मुख्यालय पर बालिकाओं के राजकीय इंटर कॉलेज खुलेंगे। इन विद्यालयों की स्थापना के लिए विभाग जमीन चयन में जुटा है। दोनों ही कॉलेजों में अगले सत्र से पढ़ाई शुरू कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


जनपद के पिसावां और एलिया ब्लॉक इलाके में बालिकाओं की शिक्षा के लिए कोई सरकारी कॉलेज नहीं है। इनके अभाव में यहां की बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने को प्राइवेट कॉलेजों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं उन्हें भारी भरकम फीस भी अदा करनी पड़ती है। खास बात तो यह है कि जो गरीब बालिकाएं फीस अदा नहीं कर पाती हैं, उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। या फिर उन्हें शिक्षा पाने को दूरदराज के कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ता है। इससे उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

इनकी समस्याओं देखते हुए विधायक महोली अनूप गुप्ता ने प्रदेश सरकार से दोनों ब्लॉकों में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्थापना कराए जाने का आग्रह किया था। ताकि यहां की बालिकाओं को समस्याओं से निजात मिल सके।

इस पर शासन ने पिसावां और महोली ब्लॉकों में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खोलने की मंजूरी दे दी है। साथ ही जिला प्रशासन को कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।


विभाग के मुताबिक राजकीय कन्या बालिका इंटर कॉलेज ऐलिया ब्लॉक के इमलिया सुल्तानपुर में तथा पिसावां ब्लॉक में पिसावां कस्बा में खुलेगा। एलिया विकास खंड में जमीन चिह्नित कर ली है। एक पखवारे के अंदर पिसावां में जमीन चयनित कर ली जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed